WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

अवैध खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img


9 वाहन जब्त, कोयला डिपो सील; 1500 मीट्रिक टन कोयला पकड़ा गया

जिला बिलासपुर
कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 वाहनों को जब्त किया है। साथ ही एक अवैध कोयला डिपो को सील कर लगभग 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया है।

खनिज विभाग की टीम ने 26 मई को ग्राम लिम्हा स्थित मेसर्स कश्यप कोल डिपो में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि भंडारण अनुज्ञा की अवधि समाप्त होने के बावजूद डिपो का संचालन जारी था। इस पर विभाग ने मौके पर पहुंचकर भारी मात्रा में रखे करीब 1500 मीट्रिक टन कोयले और एक ट्रेलर वाहन को जब्त कर डिपो को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौजूद लोडर मशीन को भी सील किया गया।


इसी दौरान शासकीय भूमि पर बिना अनुमति खनिज उत्खनन करते हुए दो जेसीबी मशीनें पकड़ी गईं। वहीं दो हाईवा वाहन चालक कार्रवाई के दौरान वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद विभाग ने वाहनों को मौके पर ही सील कर दिया। जब्त ट्रेलर और जेसीबी मशीनों को रतनपुर थाना की अभिरक्षा में रखा गया है, जबकि अन्य वाहन यथास्थान सील किए गए हैं।

खनिज विभाग ने 27 मई को पचपेड़ी, लावर और मस्तूरी क्षेत्रों में भी संयुक्त जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से चूना पत्थर परिवहन करते एक हाईवा और लावर क्षेत्र में रेत परिवहन करते दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया।

सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके लिए खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में All-New Pulsar 125 की भव्य लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों में दिखा जबरदस्त क्रेज

1 सितम्बर | मंगलवार | 2026 लैलूंगा। बाइक प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। लैलूंगा स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में बजाज...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूँगा में धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में All-New Pulsar 125 की भव्य लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों में दिखा जबरदस्त क्रेज

1 सितम्बर | मंगलवार | 2026 लैलूंगा। बाइक प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। लैलूंगा स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में बजाज...

RAIGARH NEWS