WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बिलासा एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट मॉक ड्रिल आतंकियों को मार गिराकर 30 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img



जिला बिलासपुर
बिलासपुर बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट बिलासपुर शुक्रवार को उस समय हाई अलर्ट पर आ गया, जब विमान हाईजैक होने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं कुछ ही मिनटों में पूरा एयरपोर्ट सुरक्षा घेरे में तब्दील हो गया और एंटी हाईजैक ऑपरेशन शुरू कर दिया गया हालांकि बाद में यह पूरा घटनाक्रम एक विशेष एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल निकला, जिसका उद्देश्य आपात परिस्थितियों में सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों और समन्वय की जांच करना था ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के निर्धारित मानकों के तहत आयोजित इस वार्षिक मॉक ड्रिल में विमान अपहरण जैसी गंभीर स्थिति का वास्तविक अभ्यास किया गया जैसे ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को एयरक्राफ्ट हाईजैक होने की सूचना मिली तत्काल एयरोड्रोम कमिटी चेयरमैन एवं जिला दंडाधिकारी श्री संजय अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह को अलर्ट भेजा गया सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन एयरपोर्ट डायरेक्टर नोडल अधिकारी, सीएसओ कासो, एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर भाषा विज्ञानी स्थानीय थाना पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी एंटी हाईजैक कंट्रोल रूम में एकत्रित हुए और पूरे ऑपरेशन की रणनीति तैयार की गई मॉक ड्रिल के अनुसार विमान में कुल 30 यात्री सवार थे, जिन्हें दो हथियारबंद हाईजैकर्स ने बंधक बना लिया था। हाईजैकर्स द्वारा अपनी मांगें रखे जाने के बीच एयरपोर्ट की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने बेहद तेजी और सूझबूझ के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान एक हाईजैकर को मार गिराया गया, जबकि दूसरे को जिंदा पकड़ लिया गया रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायल हुए एक यात्री को तत्काल एयरपोर्ट स्थित एमआई रूम में प्राथमिक उपचार दिया गया। पूरी कार्रवाई बेहद पेशेवर अंदाज में कुछ ही समय में पूरी कर ली गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया पूरी मॉक ड्रिल जिला दंडाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से वास्तविक आपात स्थितियों में सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया आपसी समन्वय और बचाव कार्यों की क्षमता और अधिक मजबूत होती है एयरपोर्ट परिसर में चली इस हाई प्रोफाइल मॉक ड्रिल को देखने वालों में भी उत्सुकता बनी रही। पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बिलासा एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है

spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में All-New Pulsar 125 की भव्य लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों में दिखा जबरदस्त क्रेज

1 सितम्बर | मंगलवार | 2026 लैलूंगा। बाइक प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। लैलूंगा स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में बजाज...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूँगा में धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में All-New Pulsar 125 की भव्य लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों में दिखा जबरदस्त क्रेज

1 सितम्बर | मंगलवार | 2026 लैलूंगा। बाइक प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। लैलूंगा स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में बजाज...

RAIGARH NEWS