खरीफ सीजन: जिले में खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध आपूर्ति के निर्देश



बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जिला बिलासपुर
बिलासपुर,खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल प्रतिदिन खाद-बीज की उपलब्धता, भंडारण और वितरण की समीक्षा कर रहे हैं। जिले की 114 सहकारी समितियों और निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराया जा रहा है।कृषि विभाग के अनुसार जिले को खरीफ 2026 के लिए 68,950 टन रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य मिला है। इसके विरुद्ध अब तक 46,780 टन से अधिक उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का लगभग 60 प्रतिशत है।

वहीं किसानों को अब तक 19,912 टन से अधिक उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है।वर्तमान में जिले में 41,560 टन उर्वरक का भंडार उपलब्ध है। इसमें 22,996 टन यूरिया, 5,621 टन डीएपी, 6,808 टन एनपीके, 4,981 टन एसएसपी तथा 1,155 टन एमओपी शामिल हैं। कृषि विभाग द्वारा उर्वरक कंपनियों से लगातार अतिरिक्त रैक मंगाकर भंडारण बढ़ाने की कार्रवाई की जा रही है।कलेक्टर ने अधिकारियों को समितियों और निजी विक्रेताओं के यहां नियमित निरीक्षण करने तथा खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमित वितरण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने और मांग-आपूर्ति की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा है।जिला प्रशासन ने किसानों से केवल अधिकृत सहकारी समितियों और लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदने की अपील की है। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल कृषि विभाग को देने को कहा गया है। प्रशासन का दावा है कि जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और खरीफ सीजन की तैयारियां सुचारू रूप से जारी हैं।

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...