जुआ के खिलाफ कोतवाली पुलिस का शिकंजा, छह जुआरी गिरफ्तार

spot_img


दो स्थानों पर छापेमारी, ₹7,350 नकद एवं ताश की गड्डियां बरामद

सारंगढ़। जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹7,350 नगद राशि तथा ताश की गड्डियां जब्त की हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) सारंगढ़ श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई कमलानगर स्थित रंगमंच के पास की गई, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से अमित सिदार, सुरेंद्र पटेल और जोहन निषाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं फड़ से ₹4,550 नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की।

वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम कुर्रहा में प्राथमिक शाला के समीप की गई। यहां सागर चौरगे, देवेंद्र कुर्रे एवं चंद्रशेखर चौरगे जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने इनके पास एवं फड़ से ₹2,800 नगद राशि और ताश की गड्डी बरामद की।

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सहायक उपनिरीक्षक अंजान सिंह, आरक्षक संजय भारद्वाज तथा आरक्षक चंद्रेश सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

spot_img
spot_img

Recent Posts

OpenAI का बड़ा कदम: ChatGPT और Codex के जेनरेट किए टेक्स्ट में लगेगा अदृश्य वॉटरमार्क

हैदराबाद: OpenAI आने वाले हफ़्तों में यूरोपियन यूनियन (EU) में ChatGPT और Codex से बने टेक्स्ट में वॉटरमार्क जोड़ना शुरू करेगा. यह कदम EU...

CHHATTISGARH NEWS

OpenAI का बड़ा कदम: ChatGPT और Codex के जेनरेट किए टेक्स्ट में लगेगा अदृश्य वॉटरमार्क

हैदराबाद: OpenAI आने वाले हफ़्तों में यूरोपियन यूनियन (EU) में ChatGPT और Codex से बने टेक्स्ट में वॉटरमार्क जोड़ना शुरू करेगा. यह कदम EU...

RAIGARH NEWS