मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन में बदल रही जिंदगी की तस्वीर

टपकती छत से पक्के आशियाने तक, सुशासन तिहार में पुरुषोत्तम को मिली नए घर की चाबी

जिले में एक लाख से अधिक परिवारों का आवास सपना हुआ साकार, हजारों घरों में आई खुशियां



रायगढ़, 8 जून 2026/ कभी बरसात की रातें चिंता और परेशानी लेकर आती थीं। कच्चे खपरे के मकान की टपकती छत के नीचे पूरा परिवार रातभर जागकर समय बिताता था। बारिश के मौसम में घर के भीतर पानी भर जाता था और परिवार को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज ग्राम पंचायत भैनापारा निवासी पुरुषोत्तम यादव अपने पक्के घर में सुरक्षित, सम्मानजनक और सुकूनभरा जीवन जी रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का आवास मिला है, जिसने उनके जीवन की तस्वीर बदल दी है।
            सुशासन तिहार के समाधान शिविर में पुरुषोत्तम यादव को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी और अधिकार पत्र सौंपा गया। चाबी प्राप्त करते समय उनके चेहरे पर वर्षों के संघर्ष के बाद मिली खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि पहले कच्चे मकान में हर बारिश उनके परिवार के लिए नई परेशानी लेकर आती थी, लेकिन अब पक्का घर मिलने से भविष्य की चिंता काफी हद तक समाप्त हो गई है।
            पुरुषोत्तम यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि उनके परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना ने उनके परिवार को नई जिंदगी और नया आत्मविश्वास दिया है।

आवास योजना से बदल रही हजारों परिवारों की जिंदगी

रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण गरीब परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है। वित्तीय वर्ष 2016 से 2023 तक निर्धारित 57 हजार 793 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 55 हजार 925 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 53 हजार 489 आवासों में से 43 हजार 164 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 9 हजार 679 आवासों में से अब तक 2 हजार 700 से अधिक आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। लगातार जारी निर्माण कार्यों से हजारों जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।

सुशासन तिहार बन रहा खुशियों का माध्यम

सुशासन तिहार के दौरान केवल समस्याओं के निराकरण तक ही सीमित नहीं रहा जा रहा है, बल्कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जा रहा है। आवास निर्माण पूर्ण कर चुके हितग्राहियों को समाधान शिविरों में ही चाबी और अधिकार पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। इससे हितग्राहियों में विशेष उत्साह और विश्वास का वातावरण निर्मित हुआ है।

चार दीवारों से बढ़कर है पक्का घर

ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए पक्का घर केवल ईंट और सीमेंट से बना भवन नहीं होता, बल्कि यह सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर जीवन का आधार होता है। पुरुषोत्तम यादव जैसे हजारों हितग्राहियों की मुस्कान इस बात की गवाही दे रही है कि मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है तथा प्रदेश में जनकल्याण और समावेशी विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...