सर्व यादव समाज युवा मोर्चा रायगढ़ के जिला अध्यक्ष बने संतोष यादव



लैलूंगा/रायगढ़। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रामेश यदु के निर्देशानुसार सर्व यादव समाज जिला रायगढ़ के कार्यकारिणी गठन का कार्य जिला इकाई के तत्वावधान में एवं चुनाव पर्यवेक्षक तथा जिले भर से उपस्थित यादव समाज के वरिष्ठजनों, युवा साथियों एवं समाज के गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बैठक में संतोष यादव, निवासी लैलूंगा को सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से सर्व यादव समाज युवा मोर्चा रायगढ़ के जिला अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। उनके चयन पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

जिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद संतोष यादव ने समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से करेंगे। उन्होंने समाज को एकजुट रखते हुए युवाओं को संगठित करने तथा समाज को नई दिशा और गति प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अभियान संवेदना” के तहत गुम बालिकाओं की खोज में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, राजस्थान के डिडवाना और दादर- मुंबई से लापता बालिका सकुशल...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ कोतरारोड़ पुलिस टीम ने वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को राजस्थान से किया बरामदइंस्टाग्राम पर हुई...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत गुम बालिकाओं की खोज में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, राजस्थान के डिडवाना और दादर- मुंबई से लापता बालिका सकुशल...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ कोतरारोड़ पुलिस टीम ने वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को राजस्थान से किया बरामदइंस्टाग्राम पर हुई...