खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 9 वाहन जब्त

spot_img



बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद


बिलासपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की विशेष टीम ने तीन दिवसीय सघन अभियान चलाकर 5 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।खनिज विभाग द्वारा 6 से 8 जून तक सरकंडा, सीपत, करगी, कोटा, पोड़ी, कोनी और मंगला क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान कई वाहन अवैध रूप से रेत और चूनापत्थर का उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया।अभियान के तहत करगी क्षेत्र में रेत परिवहन कर रहे एक हाइवा, कोनी क्षेत्र में चूनापत्थर से भरा एक हाइवा, सरकंडा क्षेत्र में दो हाइवा तथा सीपत क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन कर रहे एक हाइवा को पकड़ा गया। वहीं मंगला स्थित शिवघाट बैराज में अवैध रेत उत्खनन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और पोड़ी क्षेत्र में रेत परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त किए गए।जब्त सभी वाहनों को कोनी, कोटा, सरकंडा और सीपत थाना क्षेत्रों की अभिरक्षा में रखा गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि खनिज संपदा की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लगातार निगरानी कर रही है तथा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने खनिज माफियाओं की गतिविधियों पर बड़ा अंकुश लगाया है और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है।

spot_img
spot_img

Recent Posts

मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया...

दोनों नाबालिग बालकों ने अपने साथियों के साथ पहले की लूट और फिर आरोपी गणेश के साथ मिलकर चाकू से 17 वर्षीय किशोर पर...

CHHATTISGARH NEWS

मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया...

दोनों नाबालिग बालकों ने अपने साथियों के साथ पहले की लूट और फिर आरोपी गणेश के साथ मिलकर चाकू से 17 वर्षीय किशोर पर...

RAIGARH NEWS