*पार्ट फाइनल व एडवांश आहरण की सुविधा दिया जावे*


*पासबुक संधारण हेतु सिंगल विंडो सिस्टम उपलब्ध कराएं*

*शिक्षा सचिव व संचालक को सौंपा ज्ञापन*

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा एवं प्रतिनिधि मंडल द्वारा कमलप्रीत सिंह सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, अशोक नारायण बंजारा उप संचालक, डॉ महेश नायक उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को ज्ञापन सौंप कर सीजीपीएफ में पार्ट फाइनल व एडवांश आहरण की सुविधा देने तथा पासबुक संधारण हेतु सिंगल विंडो सिस्टम उपलब्ध कराने का मांग पत्र सौंपा है, उन्हें बताया गया कि एल बी शिक्षकों को पार्ट फाइनल व एडवांश की सुविधा अभी नही है, साथ ही पासबुक का बेहतर संधारण नही हो पा रहा है।

ज्ञापन में मांग किया गया है कि एलबी संवर्ग के शिक्षकों का छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि (सीजीपीएफ) मे कटौती होता है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 12% से अधिक कटौती शिक्षकों द्वारा कराया जा रहा हैं।

एल बी संवर्ग के शिक्षकों को अपने पुत्र / पुत्री के पढ़ाई, सामाजिक /धार्मिक संस्कार, गृह निर्माण, इलाज कराने आदि के लिए राशि कि आवश्यकता पड़ती है, अतः एल बी संवर्ग के शिक्षकों के लिये सीजीपीएफ में जमा राशि से अस्थायी अग्रिम व आंशिक अंतिम विकर्षण ( पार्टफाइनल)
आहरण हेतु निर्देश जारी किया जावे।

सीजीपीएफ पासबुक संधारण हेतु कटौती शेड्यूल का योग सहित सभी कालम की जानकारी सिंगल विंडो सिस्टम में उपलब्ध कराने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया है कि 1 अप्रैल 2022 से सीजीपीएफ  की कटौती की जा रही है। एल बी संवर्ग के शिक्षकों को सीजीपीएफ पासबुक संधारण करने के लिए ई कोष में कटौती शेड्यूल का योग सहित सभी कालम की जानकारी सिंगल विंडो सिस्टम में उपलब्ध कराया जावे, जिससे शिक्षकों को वेतन आहरण अधिकारियों से जानकारी लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, तथा अपने घर से ही पासबुक का संधारण आसानी से कर सकेंगे।

सीजीपीएफ पासबुक एंट्री शिक्षकों द्वारा किया जाता है, सीजीपीएफ पासबुक संधारण हेतु ई कोष आनलाइन लॉगिन कर सीजीपीएफ लॉगिन में जाने पर सीजीपीएफ स्लिप जिसमें प्रारंभिक शेष, जमा, ब्याज एवं अंत शेष की जानकारी मिलती है तथा व्हाऊचर क्रमांक एवं दिनांक कालम 2 का जानकारी मिलता है।

ई कोष आनलाइन लॉगिन कर एम्पलाई कार्नर में ओटीपी बेस्ड इंटर मोबाइल नंबर करने पर एम्पलाई पे स्लिप बिल नंबर एवं डेट कालम नंबर 3 तथा बिल का रकम सकल राशि कालम नंबर 7 एवं शुद्ध राशि कालम नंबर 8 की जानकारी मिलता है, कालम नंबर 10 में मासिक कटौती की जानकारी मिलता है, सीजीपीएफ़ शेड्यूल में प्रोग्रेसिव टोटल की जानकारी मिलता है।

कटौती शेड्यूल का योग  कालम 9 की जानकारी ई कोष में उपलब्ध नहीं है, यह जानकारी वेतन आहरण अधिकारी द्वारा शिक्षकों को उपलब्ध कराने पर ही सीजीपीएफ पासबुक एंट्री पूर्ण हो पाता है।

भुनाने की तारीख कालम नंबर 4 का भी स्पष्ट उल्लेख किया जावे।
  
ई कोष में सिंगल विंडो सिस्टम (एक ही स्थान पर) सीजीपीएफ पासबुक संधारण हेतु सभी कालम की जानकारी आनलाइन  उपलब्ध कराया जावे
 
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, उमेश तेम्बुलकर ब्लॉक अध्यक्ष बम्हनीडीह, शिव पटेल जिला आईटी सेल प्रभारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष डीलेश्वर डडसेना शामिल थे।

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के प्रचार हेतु ग्राम पंचायतों में वॉल पेंटिंग अभियान शुरूग्रामीणों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया जा रहा संदेश

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 13 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के प्रचार हेतु ग्राम पंचायतों में वॉल पेंटिंग अभियान शुरूग्रामीणों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया जा रहा संदेश

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 13 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम...