धान खरीदी घोटाले में 4 और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

spot_img


बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

सारंगढ़-बिलाईगढ़, थाना सरिया पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना (पंजीयन क्रमांक 245) में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर समिति एवं शासन को लगभग 99.12 लाख रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में समिति के लिपिक कन्हैया लाल पटेल (53 वर्ष), भृत्य अर्जुन लाल पटेल (36 वर्ष), दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी मुकेश पटेल उर्फ प्रेमसागर पटेल (37 वर्ष) तथा रात्रि चौकीदार शौकी लाल सिदार (58 वर्ष) शामिल हैं।पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में किसानों का धान फड़ में आए बिना ही ऑनलाइन खरीदी की फर्जी प्रविष्टियां की गईं तथा कुछ किसानों को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाया गया

। इस प्रक्रिया में 3140.80 क्विंटल धान (मूल्य 97,36,480 रुपये) एवं 2045 नए जूट बारदानों (मूल्य 1,75,931.35 रुपये) सहित कुल 99,12,411.35 रुपये की आर्थिक हानि समिति एवं शासन को पहुंचाई गई।इस मामले में पूर्व में समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल एवं कंप्यूटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 316(5), 3(5) एवं 61(2)(क) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया है। चारों आरोपियों को 9 जून 2026 को क्रमशः दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच गिरफ्तार कर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, पीएसआई गजेन्द्र चन्द्राकर तथा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
spot_img

Recent Posts

School Sugar-Calorie Board: स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड, बच्चों को समझाया जाएगा जंक फूड का खतरा

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूलों और आवासीय संस्थाओं में खान-पान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। रायपुर।...

CHHATTISGARH NEWS

School Sugar-Calorie Board: स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड, बच्चों को समझाया जाएगा जंक फूड का खतरा

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूलों और आवासीय संस्थाओं में खान-पान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। रायपुर।...

RAIGARH NEWS