शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

spot_img


जिला जांजगीर  चाम्पा ,

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा
द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं छात्रावास संचालन से जुड़ी गंभीर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।

संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के भोजन, पोषण एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उपलब्ध कराई जा रही शिष्यवृत्ति राशि अत्यंत अपर्याप्त हो चुकी है। वर्ष 2022 के पश्चात विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जबकि खाद्य सामग्री, सब्जी, दूध, फल, रसोई गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। ऐसी स्थिति में निर्धारित राशि के भीतर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराना कठिन होता जा रहा है, जिससे उनके पोषण स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत, स्वच्छता, विद्युत सामग्री, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रदान किए जाने वाले अनुरक्षण मद की राशि अधिकांश छात्रावासों को नियमित रूप से प्राप्त नहीं हो रही है। अनुरक्षण मद के अभाव में अधीक्षकों को सीमित संसाधनों के बीच छात्रावास संचालन करना पड़ रहा है, जिससे आधारभूत सुविधाओं के रखरखाव में गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।

संघ ने शासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शिष्यवृत्ति राशि में तत्काल यथोचित वृद्धि की जाए तथा सभी छात्रावासों को अनुरक्षण मद की राशि नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जा सके।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष  कृष्णा राज  उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता सिंह, राहुल शर्मा कोषाध्यक्ष अभिषेक दुबे एवं सचिव देव राठौर एवं अन्य अधीक्षक, अधिक्षिकाए उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img

Recent Posts

Artificial Limb: कृत्रिम अंग लगने के बाद लौटी मुस्कान, पानी की बोतल उठाकर भावुक हुए विजय शर्मा

बस्तर के सेवा संकल्प शिविर में कृत्रिम हाथ लगने के बाद हितग्राही ने खुद पानी की बोतल उठाकर पानी पिया। विजय शर्मा ने इसे...

CHHATTISGARH NEWS

Artificial Limb: कृत्रिम अंग लगने के बाद लौटी मुस्कान, पानी की बोतल उठाकर भावुक हुए विजय शर्मा

बस्तर के सेवा संकल्प शिविर में कृत्रिम हाथ लगने के बाद हितग्राही ने खुद पानी की बोतल उठाकर पानी पिया। विजय शर्मा ने इसे...

RAIGARH NEWS