नए शिक्षा सत्र में बीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

जिला जांजगीर चांपा

चांपा। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बम्हनीडीह की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रत्ना थवाईत ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति तथा विद्यालयीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान बीईओ सबसे पहले सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत वाले प्राथमिक शाला केनाभांठा पहुंचीं। यहां उन्होंने विद्यालय की स्थिति का जायजा लेते हुए शिक्षकों को पढ़ाई के स्तर में सुधार लाने और शाला संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कुम्हारीकला, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला लछनपुर तथा पोंडीकला स्थित प्राथमिक, माध्यमिक और हाईस्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों की पढ़ाई और शिक्षण कार्य की समीक्षा की।

बीईओ ने मध्यान्ह भोजन योजना की व्यवस्था पर भी नजर डाली और जिम्मेदारों को निर्धारित मेनू के अनुसार स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गणवेश और पाठ्यपुस्तकों के वितरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष विद्यार्थियों तक इनका जल्द वितरण सुनिश्चित करने को कहा।

पोंडीकला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को गणवेश और पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का पालन करने और प्रतिदिन वीएस ऐप में उपस्थिति दर्ज करने को भी कहा।

विद्यालय परिसरों की साफ-सफाई, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए पालकों से सतत संपर्क तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के शीघ्र गठन के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर दारंग संकुल के समन्वयक धरमदास मानिकपुरी भी उपस्थित रहे।

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन सोमवती अमावस्या व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन चार अमर सुल्तानिया के जन्म दिवस के...

जांजगीर चांपा। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा जांजगीर-नैला द्वारा सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के जन्मदिवस के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्षडिजिटल एविडेंस के आधार पर एसएसपी शशि...

सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम : थाना परिसर में आरोपित के साथ सामान्य एवं संवेदनशील व्यवहारपरिजनों की मौजूदगी में  गिरफ्तारी से जेल रवाना होने तक...