मोबाइल से चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल, पुलिस की दबिश में दो सटोरिए दबोचे

spot_img

जिला जांजगीर चांपा
जांजगीर-चांपा। जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना और चांपा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन नंबरों पर हार-जीत का दांव लगवाने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नकद जब्त किए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चांपा के संजय नगर इलाके में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान संजय नगर निवासी उत्तम देवांगन के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि वह अपने परिचित किशन देवांगन, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती के माध्यम से ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहा था। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सट्टे में इस्तेमाल किए जा रहे तीन मोबाइल फोन और नकद राशि जब्त कर ली।

दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पूरी कार्रवाई साइबर थाना और थाना चांपा की संयुक्त टीम ने की, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों की सक्रिय भूमिका रही।


spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...