नई ताकत के साथ सड़क पर उतरेगी सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस, बेड़े में जुड़े 11 नए वाहन

spot_img
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़


सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को 11 नए वाहन उपलब्ध कराए हैं। इनमें 8 मोटरसाइकिल, 1 बस, 1 मिनी बस और 1 जेल वाहन शामिल हैं। शनिवार को जिला पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इन वाहनों को पुलिस बेड़े में शामिल किया।

नए वाहनों के मिलने से पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। किसी भी आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था की चुनौती, वीआईपी ड्यूटी या विशेष अभियान के दौरान पुलिस बल को कम समय में घटनास्थल तक पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही बसों का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर पुलिस जवानों, बैरिकेड्स और अन्य जरूरी सुरक्षा संसाधनों के त्वरित परिवहन के लिए भी किया जाएगा।

वहीं नई मोटरसाइकिलों के शामिल होने से शहर के साथ-साथ ग्रामीण और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इससे अपराधों की रोकथाम, निगरानी और त्वरित कार्रवाई में जिला पुलिस को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर डीएसपी (मुख्यालय) संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...