बम्हनीडीह शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, बसंत चतुर्वेदी ने संभाली बीईओ की जिम्मेदारी

जिला जांजगीर चांपा
बम्हनीडीह। विकासखंड बम्हनीडीह में शिक्षा व्यवस्था को नई गति देने की उम्मीद के साथ बसंत चतुर्वेदी ने सोमवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान बीईओ रत्ना थवाईत ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा।

पदभार ग्रहण के बाद श्री चतुर्वेदी ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने, विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इससे पूर्व उन्होंने अपने माता-पिता एवं कुल देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। पदभार ग्रहण के अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे


बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आपातकालीन सेवा डॉयल 112 के कार्यप्रणाली की रेंज आईजी ने की समीक्षा

डॉयल 112 के नोडल अधिकारियों/डीसीसी के कर्मचारी सहित ड्यूटी में तैनात कर्मचारी/वाहन चालकों को व्हीसी के माध्यम से दिये आवश्यक दिशा-निर्देश पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा, कोतरारोड़ और जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्तअवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर    पत्रकार हीरालाल...