हरियाणा से छत्तीसगढ़ तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, 8.656 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

spot_img
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सलिहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के दो युवकों को 8.656 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.75 लाख रुपये मूल्य का गांजा और एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश तथा एसडीओपी बिलाईगढ़ विजय कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के नेतृत्व में 23 जुलाई को थाना सलिहा के सामने मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बसना रोड की ओर से आ रही एचआर-50-एम-2830 नंबर की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई।

तलाशी के दौरान चालक ओमप्रकाश सिंह (29 वर्ष), निवासी बनचरी, जिला पलवल (हरियाणा) के बैग से 5.175 किलोग्राम गांजा तथा पीछे बैठे जीतन (23 वर्ष), निवासी हसनपुर, जिला पलवल (हरियाणा) के कब्जे से 3.479 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के पास से कुल 8.656 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 85 हजार रुपये है। साथ ही 90 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा, सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश रजक सहित थाना सलिहा के पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा

spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...