विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सफाई कर्मियों के लिए जांच एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

बिलासपुर -विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सर्विलांस इकाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय तथा नगर पालिक निगम बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम के फ्रंटलाइन सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष हेपेटाइटिस जांच एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ हेपेटाइटिस संक्रमण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।शिविर में नगर निगम के 142 फ्रंटलाइन सफाई कर्मचारियों का निःशुल्क हेपेटाइटिस ‘बी’ एवं ‘सी’ की जांच की गई। संक्रमण के जोखिम को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को समय पर जांच, उपचार तथा बचाव संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ऐसे अभियान संक्रमण की शीघ्र पहचान और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों को हेपेटाइटिस संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही हेपेटाइटिस ‘बी’ के टीकाकरण के प्रति भी उन्हें जागरूक किया गया, ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।सीएमएचओ डॉ. शुभा गढ़ेवाल ने बताया कि इस विशेष शिविर का उद्देश्य सफाई मित्रों के बीच हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फैलाना, समय पर जांच कराकर उन्हें निःशुल्क उपचार सेवाओं से जोड़ना तथा समाज के अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ फ्रंटलाइन कर्मचारी ही स्वच्छ और स्वस्थ शहर की मजबूत नींव हैं, इसलिए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन लगातार किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी (एनवीएचसीपी) डॉ. प्रमोद तिवारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रक्षित जोगी, जिला प्रबंधक (आईडीएसपी) श्याम मोहन दुबे, डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट पंकज सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बिलासपुर - उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने के लिए नई...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...