बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में छलांग लगा दी। घटना में कैदी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल सायरन बजाकर आपात स्थिति की सूचना दी और वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस को जानकारी दी।


मृतक कैदी की पहचान बृजेश उर्फ राहुल के रूप में बताई जा रही है। वह डबल मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जेल में कैदियों के लिए भोजन तैयार करने के लिए गैसीफायर प्लांट लगाया गया है। इसमें लकड़ियों के जरिए गैस तैयार की जाती है, जिसका इस्तेमाल जेल की रसोई में खाना पकाने के लिए किया जाता है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय गैसीफायर प्लांट चालू था। इसी दौरान कैदी अचानक वहां पहुंचा और जलती भट्ठी में छलांग लगा दी। उसके शरीर में आग लगने के बाद जेलकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल


घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सजायाफ्ता कैदी जेल के संवेदनशील हिस्से में स्थित गैसीफायर प्लांट तक कैसे पहुंचा और जलती भट्ठी तक पहुंचने से उसे क्यों नहीं रोका जा सका, इसकी जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सेंट्रल जेल पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जेल प्रशासन से घटना की जानकारी ली। एफएसएल और पुलिस टीम भी मौके पर जांच में जुटी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की...

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) जिला इकाई, जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को व्यक्तिगत उद्यम ऋण सुविधा से जोड़ने के...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की...

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) जिला इकाई, जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को व्यक्तिगत उद्यम ऋण सुविधा से जोड़ने के...