नवपदस्थ बीईओ बसंत चतुर्वेदी का प्रथम संकुल आगमन आज, स्वागत समारोह के साथ होगी शैक्षणिक कार्यशाला

spot_img

जिला जाजगीर चापा
बम्हनीडीह। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी के प्रथम संकुल आगमन के अवसर पर शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल झरना में संकुल केंद्र झरना-मौहाडीह द्वारा संयुक्त रूप से भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ मासिक संकुल बैठक एवं शैक्षणिक कार्यशाला भी आयोजित हुई।

कार्यक्रम में विकासखण्ड की विभागीय कार्ययोजना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालयों में प्रभावी शिक्षण व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (Foundational Literacy and Numeracy) के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित अधिगम दक्षताओं पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

भाषा एवं साक्षरता सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ने, समझने, लेखन क्षमता तथा कक्षा अनुसार शब्द पहचान, वाचन गति, व्याकरण, निबंध, पत्र एवं कहानी लेखन पर जोर दिया गया। वहीं गणितीय कौशल सत्र में संख्या ज्ञान, जोड़-घटाव, गुणा-भाग, भिन्न, दशमलव, अनुपात, प्रतिशत एवं दैनिक जीवन में गणित के उपयोग जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही कक्षा अनुसार 20 एवं 25 तक के पहाड़ों के अभ्यास पर भी विशेष बल दिया गया।

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रटने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में समझ के साथ पढ़ने, तार्किक सोच विकसित करने तथा दैनिक जीवन की समस्याओं का समाधान करने की क्षमता विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नियमित अधिगम मूल्यांकन एवं नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संकुल केंद्र झरना-मौहाडीह के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शिक्षण तैयारियों के साथ कार्यशाला में भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देना एवं विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में प्रभावी सुधार लाना रहा।

spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS