लैलूंगा की राजनीति में बड़ा शक्ति प्रदर्शन! मंगलम भवन बना भाजपा का गढ़, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में एल्डरमैनों की शपथ ग्रहण कार्यक्रम

spot_img

लैलूंगा की राजनीति में बड़ा शक्ति प्रदर्शन! मंगलम भवन बना भाजपा का गढ़, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में एल्डरमैनों की शपथ ग्रहण कार्यक्रम

चंद्रशेखर जायसवाल की विशेष रिपोर्ट

लैलूंगा/रायगढ़। नगर पंचायत लैलूंगा के एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शनिवार को मंगलम भवन में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में शुरू हुआ। समारोह राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इसमें भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एक मंच पर नजर आए।

समारोह में राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, पूर्व विधायक सुनीति सत्यानंद राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, भाजपा जिला महामंत्री जतिन साव, जिला पंचायत सदस्य शांता भगत, नगर लैलूंगा भाजपा अध्यक्ष कपिल सिंघानिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति भगत, जनपद उपाध्यक्ष अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर नगर पंचायत लैलूंगा के लिए मनोनीत एल्डरमैनों ने विधिवत शपथ ग्रहण की। शपथ लेने वाले एल्डरमैनों में—

दिनेश यादव

रमेश चंद्र पटनायक

नरेश नायक

शामिल रहे।

समारोह के दौरान नेताओं ने नगर के विकास, जनहित और सुशासन के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। मंच से नव-शपथ ग्रहण करने वाले एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संदेश भी दिया गया।

भव्य आयोजन, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की एकजुट मौजूदगी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने इस शपथ ग्रहण समारोह को लैलूंगा की राजनीति का चर्चित आयोजन बना दिया। समारोह के बाद समर्थकों ने नव-नियुक्त एल्डरमैनों का फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS