खेत में काम करने गए एक ग्रामीण पर हाथी का जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत !

कोरबा – जिले के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत बड़मार गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना में जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगेशर सिंह राठिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगेशर सिंह राठिया सुबह अपने खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान खेत के आसपास विचरण कर रहे एक जंगली हाथी से उनका आमना-सामना हो गया। हाथी ने अचानक हमला कर उन्हें कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा नियमानुसार मुआवजा प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है। इस घटना के बाद बड़मार सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही पर चिंता जताते हुए वन विभाग से प्रभावी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना विभाग को देने की अपील की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कबाड़ से जुगाड़ थीम पर बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां, रचनात्मक प्रतिभा की संकुल समन्वयक ने की सराहना

बम्हनीडीह। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बम्हनीडीह में शनिवार विशेष गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने "कबाड़ से जुगाड़" थीम पर अनुपयोगी सामग्री का उपयोग कर...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

ग्राम महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को तमनार पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला, वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्तएसएसपी शशि मोहन...