जिला पुलिस रायगढ़ से सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा हुए सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त,सेवा सम्मान कार्यक्रम में सेवानिवृत्त को दी भावभीनी विदाई, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की

रायगढ़ -जिला पुलिस कार्यालय रायगढ़ में दिनांक 31 जुलाई 2026 को आयोजित सेवा सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राम सजीवन वर्मा को 34 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं समर्पित पुलिस सेवा पूर्ण करने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने वर्मा को विभाग की ओर से सम्मानित करते हुए उनकी दीर्घकालीन, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया तथा स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि राम सजीवन वर्मा मूलतः रीवा (मध्य प्रदेश) के निवासी हैं। उनका पुलिस विभाग में चयन 03 फरवरी 1994 को आरक्षक के पद पर तत्कालीन जिला बिलासपुर में हुआ था। सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य के आधार पर उन्हें समय-समय पर पदोन्नति प्राप्त हुई। उन्होंने वर्ष 1994 से 1998 तक जिला बिलासपुर, 1998 से 2022 तक जिला कोरबा तथा वर्ष 2022 में सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद जिला रायगढ़ में अपनी सेवाएं दीं। रायगढ़ जिले में उन्होंने लंबे समय तक थाना घरघोड़ा में उल्लेखनीय कार्य किया तथा सेवानिवृत्ति के समय वे थाना धरमजयगढ़ में पदस्थ थे।कार्यक्रम के दौरान राम सजीवन वर्मा ने अपने सेवाकाल के अनुभव, पारिवारिक पृष्ठभूमि तथा पुलिस सेवा के दौरान जुड़े अनेक खट्टे-मीठे संस्मरण साझा किए। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी कार्यशैली, सरल व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन में बिलासपुर में हुए शामिल

प्राचीन काल से कुंभकार समाज का महत्वपूर्ण योगदान, लोगों के सुख-दुख के रहे साथी : अरुण साव पीएम विश्वकर्मा योजना और छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड से...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की आतंकी हमले में मौत !

छत्तीसगढ़ - जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों, दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना, की मौत हो...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता, चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

तत्कालीन एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा और टीआई तमनार आशीर्वाद राहटगांवकर की विवेचना रायगढ़ । विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, रायगढ़...