राशन से महंगे रिचार्ज, फिर भी कमजोर नेटवर्क! बोईदा में जिओ उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

spot_img

कोरबा । डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट आज लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन चुके हैं, लेकिन जब उपभोक्ता मोटी रकम खर्च करने के बावजूद बेहतर सेवा से वंचित रह जाएं तो नाराजगी स्वाभाविक है। ऐसा ही हाल इन दिनों ग्राम बोईदा में देखने को मिल रहा है, जहां जिओ नेटवर्क की लगातार खराब स्थिति से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि मोबाइल रिचार्ज की कीमतें अब कई बार राशन के खर्च से भी अधिक हो गई हैं, लेकिन इसके बावजूद कंपनी बेहतर नेटवर्क और कॉलिंग-इंटरनेट की सुविधा देने में नाकाम साबित हो रही है।ग्रामीणों के अनुसार आए दिन नेटवर्क गायब रहने, कॉल ड्रॉप, धीमी इंटरनेट स्पीड और बार-बार सेवा बाधित होने से पढ़ाई, ऑनलाइन कार्य, डिजिटल भुगतान और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि हर महीने रिचार्ज के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जबकि सुविधाओं में लगातार गिरावट आ रही है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नेटवर्क व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे एकजुट होकर अन्य मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाताओं की ओर रुख करने को मजबूर होंगे। लोगों ने जिओ कंपनी से बोईदा क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एग्रीस्टेक में एक भी पात्र किसान पंजीयन से न छूटे-कलेक्टर

डीसीएस-बकेट क्लेम में तेजी के साथ केलो नहर प्रभावितों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लापरवाही पर...

CHHATTISGARH NEWS

एग्रीस्टेक में एक भी पात्र किसान पंजीयन से न छूटे-कलेक्टर

डीसीएस-बकेट क्लेम में तेजी के साथ केलो नहर प्रभावितों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लापरवाही पर...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...