मोर सेवा पुस्तिका–मोर अधिकार–मोर जिम्मेदारी’ अभियान को मिली गति, बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने शिक्षकों के समक्ष किए सेवा पुस्तिका में हस्ताक्षर

spot_img

जिला जाजगीर चापा विकासखंड बम्हनीडीह
बीईओ बोले— यदि किसी शिक्षक का हस्ताक्षर या प्रविष्टि छूट गई हो तो तत्काल जांच कर अवगत कराएं

बम्हनीडीह। राज्य शासन के “मोर सेवा पुस्तिका–मोर अधिकार–मोर जिम्मेदारी” अभियान के तहत शनिवार, 1 अगस्त 2026 को विकासखंड बम्हनीडीह के संकुल भवरेली, करनौद एवं लखुर्री के शिक्षकों के लिए सेवा पुस्तिका सत्यापन एवं प्रमाणन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने 35 शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं में परिवार सूची, नॉमिनी फॉर्म–डी, फैमिली पेंशन, समूह बीमा फॉर्म–8, जीपीएफ तथा ग्रेच्युटी नामांकन सहित आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति में प्रमाणित हस्ताक्षर किए। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों के सेवा अभिलेखों को त्रुटिरहित बनाना तथा भविष्य में वेतन, पेंशन एवं अन्य सेवा संबंधी लाभों में किसी प्रकार की परेशानी से बचाना है।

कार्यक्रम के दौरान बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने शिक्षकों से कहा कि यदि किसी भी दस्तावेज में हस्ताक्षर, प्रविष्टि या अन्य जानकारी छूट गई हो तो उसे तत्काल जांचकर सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक की सेवा पुस्तिका पूरी तरह अद्यतन और प्रमाणित होना आवश्यक है।

इस अवसर पर पुष्पेंद्र पटेल, कृष्ण कुमार भारती, देवराम देवांगन, रोहित कमल, शशि सोनी, घनश्याम डड़सेना, छतराम राज, जानकी देशलहरा, रामायण केवट, फेकन उरांव, रामकुमार केवट, कौशल साहू, सुनील कुमार साहू, आसमानी तिर्की, कमला साहू, भूपेंद्र कश्यप, पुनाराम देवांगन, श्यामलाल डड़सेना, शोभा दुबे, वीरेंद्र दुबे, रामदयाल डड़सेना, रामनारायण डड़सेना, अवकाश तिवारी, पितांबर साहू, सनत सिदार, चंद्रशेखर साहू, दिलीप यादव, सत्यनारायण धीवर, महेशराम खैरवार, शिबू सिंह, प्रमोद कुमार धीवर, उमेश कुमार तेंबुलकर तथा रवि कुम्भकार सहित शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं का प्रमाणीकरण किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों का बिस्किट खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अभियान से सेवा अभिलेखों के संधारण में पारदर्शिता आएगी और भविष्य में प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक सरल होंगी

spot_img
spot_img

Recent Posts

एग्रीस्टेक में एक भी पात्र किसान पंजीयन से न छूटे-कलेक्टर

डीसीएस-बकेट क्लेम में तेजी के साथ केलो नहर प्रभावितों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लापरवाही पर...

CHHATTISGARH NEWS

एग्रीस्टेक में एक भी पात्र किसान पंजीयन से न छूटे-कलेक्टर

डीसीएस-बकेट क्लेम में तेजी के साथ केलो नहर प्रभावितों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लापरवाही पर...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...