“रेत माफियाओं पर तहसीलदार शिवम पांडेय और नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा  का बड़ा एक्शन!”

spot_img


20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप

चंद्रशेखर जायसवाल की विशेष रिपोर्ट

तमनार/रायगढ़, 4 अगस्त 2026। रायगढ़ जिले के तमनार तहसील अंतर्गत पूंजीपथरा क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रेत डंपिंग की सूचना मिलते ही तहसीलदार शिवम पांडेय और नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से डंप की गई बालू बरामद की।

कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने 20 से अधिक डंपर के बराबर अवैध बालू को जब्त करते हुए नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जब्त की गई बालू को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा मामले में संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध बालू किसके संरक्षण में डंप की गई थी? क्या इस कारोबार के पीछे बड़े चेहरे भी शामिल हैं? प्रशासन की जांच के बाद कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...