इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण 7 अगस्त को

रायगढ़ -भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के महाविद्यालयों एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी ईएलसी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायगढ़ के सभा कक्ष में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा ईएलसी नोडल अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल तैयार करने तथा क्लब की गतिविधियों से संबंधित सामान्य जानकारी निर्धारित गूगल लिंक पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुरूप जिले के महाविद्यालयों एवं संस्थानों द्वारा ईएलसी का गठन कर नोडल अधिकारी का नाम, दूरभाष क्रमांक तथा संस्थान से संबंधित आवश्यक जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जा रही है। निर्देशों में कहा गया है कि जिन महाविद्यालयों अथवा संस्थानों में अभी तक इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) का गठन नहीं हुआ है, वे तत्काल क्लब का गठन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से आवश्यक जानकारी अद्यतन करें, ताकि निर्वाचन साक्षरता से जुड़े कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन किया जा सके।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी ईएलसी-न्यू वोटर्स कार्यक्रम से जुड़े नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन साक्षरता, युवा मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने तथा ईएलसी की कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पहले रहे युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, अब अलोक गोयल बने ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्तालैलूंगा कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल, अलोक गोयल को मिली नई जिम्मेदारी

लैलूंगा कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अलोक गोयल बने प्रवक्ताजिला कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश, संगठन को मजबूत करने नई टीम तैयारलैलूंगा/रायगढ़, 5...

CHHATTISGARH NEWS

विकास की नहीं, इस बार बेटी की बड़ी उपलब्धि से चर्चा में आईं प्रतापपुर विधायक..! सुपुत्री ने देश के नामी कॉलेज में हासिल किया...

प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की सुपुत्री तन्वी सिंह पोर्ते ने बढ़ाया सरगुजा का मान, दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में मिला प्रवेश, देश...

RAIGARH NEWS

डीएमएफ मद से जिले के विकास कार्यों को मिली रफ्तार स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के विकास को मिली नई गति 15.85 करोड़ रुपये की...

रायगढ़ - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से जिले के खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास...