Raigarh Scrap Action : ऑपरेशन प्रहार के तहत 24 टन अवैध कबाड़ से लदा ट्रक जब्त, 17.55 लाख की संपत्ति जब्त

spot_img

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 24 टन स्क्रैप से लदे 14 चक्का ट्रक को पकड़ा है। कार्रवाई में कबाड़ और ट्रक समेत कुल 17.55 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

मुखबिर की सूचना पर गेरवानी में नाकेबंदी

8 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से 14 चक्का ट्रक में अवैध रूप से स्क्रैप लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गेरवानी मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान RJ05GB2229 नंबर के ट्रक को रोककर जांच की गई। चालक ने पूछताछ में अपना नाम नेमीचंद मीणा (46) निवासी रामपुरिया, थाना इटावा, जिला कोटा, राजस्थान बताया।

दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न प्रकार के टिन और लोहे के टुकड़ों का करीब 24 टन स्क्रैप मिला। पुलिस ने कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में चालक ने बताया कि वह उक्त कबाड़ ओडिशा से लोड कर पूंजीपथरा स्थित प्लांट में खपाने के लिए ला रहा था।

17.55 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने ट्रक में लोड करीब 24 टन कबाड़ की अनुमानित कीमत 7.55 लाख रुपये और परिवहन में प्रयुक्त 14 चक्का ट्रक की कीमत 10 लाख रुपये आंकी है। इस तरह कुल 17.55 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी नेमीचंद मीणा के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में धारा 35(क)(ड) BNSS एवं 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक राज कुमार पैकरा, आरक्षक नरेन्द्र पैंकरा, सुरेन्द्र यादव एवं विनय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के साथ-साथ ऐसे परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...