WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

हर घर तिरंगा : ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

वित्त मंत्री बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान, 15 अगस्त को हर छत पर लहराए राष्ट्रध्वज

रायगढ़। देशभक्ति के रंग में सराबोर होने का समय आ गया है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह करोड़ों शहीदों के बलिदान और 140 करोड़ देशवासियों के सपनों की पहचान है। उन्होंने प्रदेशवासियों से तिरंगा यात्रा और तिरंगा रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

घर, स्कूल और कार्यालय में फहराएं तिरंगा

उन्होंने कहा कि अपने शहर, गांव और मोहल्ले में हाथों में तिरंगा लेकर चलें और देशभक्ति का संदेश दें। अपने घर, स्कूल, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर एकजुट होकर मां भारती का वंदन करें। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान से जुड़ने की अपील की।

15 अगस्त को हर छत पर लहराए तिरंगा

ओपी चौधरी ने कहा कि 15 अगस्त को हर छत पर तिरंगा लहराए और हर जुबां पर ‘वंदे मातरम्’ गूंजे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा, सम्मान और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गौरव के साथ मनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने की अपील की।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

CHHATTISGARH NEWS

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

RAIGARH NEWS

Raigarh Independence Day 2026 : 15 अगस्त को वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन, जिला मुख्यालय में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायगढ़...