रायगढ़ में हाथियों का उत्पात : 18 किसानों की फसलें रौंदी, 3 कच्चे मकानों को पहुंचाया नुकसान

spot_img

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में मंगलवार रात हाथियों के दल ने अलग-अलग वन क्षेत्रों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने 18 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया, वहीं तीन कच्चे मकानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद वन विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।

मेढ़रमार में किसान की फसल को नुकसान

जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ रेंज के मेढ़रमार में मंगलवार रात दो हाथी खेत में पहुंच गए। हाथियों ने किसान धीरेन्द्र मंडल की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं पोटिया बीट के गेरसा गांव में हाथी ने अमीचंद के कच्चे मकान की दीवार तोड़ दी और घर में रखी चावल की बोरियों को भी नुकसान पहुंचाया।

बोरो रेंज में 16 हाथियों का दल

धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के रूंआफुल बीट में करीब 16 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। बताती गांव में हाथियों ने गणेश, मुनी सहित एक अन्य किसान के खेत में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं चाल्हा में पतरस केरकेट्टा की धान की फसल भी हाथियों ने बर्बाद कर दी।

अलोला और पुटुकछार में भी नुकसान

कापू रेंज के अलोला बीट में 12 और पुटुकछार बीट में 17 हाथियों का झुंड मौजूद है। मंगलवार रात अलोला बीट के तालगांव में हाथियों ने तिहारू, घूर सिंह, समिति, लल्लू, बालेश्वर, फूलसिंह और सुलेशन की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया।

इसी तरह पुटुकछार में अजित, संतोष, होरासाय, शोभानाथ, बृजमोहन और कमिल की धान की फसल बर्बाद हो गई। हाथियों ने संतोष के कच्चे मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

रातभर इलाके में डटे रहे हाथी

जंगल से निकलकर हाथियों का दल खेतों और बस्तियों तक पहुंच गया। हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने के लिए शोर भी किया, लेकिन हाथियों का दल देर रात तक इलाके में मौजूद रहा।

हाथियों के क्षेत्र से चले जाने के बाद बुधवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फसल और मकानों को हुए नुकसान का आकलन शुरू किया।

धरमजयगढ़ और रायगढ़ में 170 हाथियों की मौजूदगी

वन विभाग के अनुसार, वर्तमान में धरमजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल में कुल 170 हाथी मौजूद हैं। इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 103 हाथी हैं, जिनमें 31 नर, 45 मादा और 27 शावक शामिल हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...