WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

रायगढ़: राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

रास्ते में महिला से की छेड़खानी

पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता ने 12 अगस्त को अपने पति के साथ थाना चक्रधरनगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 2 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पति को भोजन देने जा रही थी। उसके साथ बच्चे भी थे।

इसी दौरान ग्राम एकताल निवासी उमेश और अभिषेक पीछे से आए और महिला के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

इसी दौरान पीड़िता का एक परिचित मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। उसे देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद महिला ने अपने पति और गांव के प्रमुख लोगों को जानकारी दी और उनकी सलाह पर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

FIR दर्ज कर तत्काल शुरू हुई कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर चक्रधरनगर थाने में अपराध क्रमांक 304/2026, धारा 74, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

घर पर दबिश देकर दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के घर पर दबिश दी, जहां वे मौजूद मिले। पुलिस उन्हें थाने लेकर आई और पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने—

  • उमेश प्रधान, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम एकताल, स्कूलपारा, थाना चक्रधरनगर।
  • अभिषेक गोधिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम एकताल, बस्ती मंडलापारा, थाना चक्रधरनगर।

को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद दोनों को जेल दाखिल कराया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में की गई। मामले में प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक मनीषा ध्रुवे तथा आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, जितेन्द्र कुर्रे और मिनकेतन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत “अभियान संवेदना” के माध्यम से शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने का संदेश दिया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की अगुवाई में देशभक्ति के रंग में रंगा प्रतापपुर, 500 मीटर तिरंगे के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, तीन किलोमीटर...

भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा नगर; विधायक के देशभक्ति गीत और एसडीएम की प्रस्तुति ने बांधा समांचंद्रिका कुशवाहा सूरजपुर। स्वतंत्रता दिवस से...

CHHATTISGARH NEWS

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की अगुवाई में देशभक्ति के रंग में रंगा प्रतापपुर, 500 मीटर तिरंगे के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, तीन किलोमीटर...

भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा नगर; विधायक के देशभक्ति गीत और एसडीएम की प्रस्तुति ने बांधा समांचंद्रिका कुशवाहा सूरजपुर। स्वतंत्रता दिवस से...

RAIGARH NEWS

Raigarh Cyber Awareness : CISF जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बताए उपाय

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली...