Kharsia Accident : मंजिल से चंद कदम पहले काल बनकर आया ट्रक, 63 वर्षीय जगरसाय राठिया की मौत

spot_img

कुड़ेकेला। बर्रा से डोंगाभोना लौट रहे 63 वर्षीय जगरसाय राठिया को क्या पता था कि उनका यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। डोंगाभोना पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जगरसाय राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

बताया गया कि जगरसाय राठिया स्कूटी से बर्रा से डोंगाभोना लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद भाग रहा था चालक, पुलिस ने पकड़ा

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही छाल पुलिस सक्रिय हुई और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दुर्घटनाकारित ट्रक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।

परिजनों को दी सूचना, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

तहसीलदार ने दी ₹25 हजार की सहायता

हादसे के बाद प्रशासन ने भी संवेदनशीलता दिखाई। तहसीलदार द्वारा मृतक के शोकाकुल परिवार को तत्काल ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इस दर्दनाक हादसे से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं छाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते दुर्घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रहा आरोपी वाहन चालक पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...