रायगढ़ में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन, युवाओं ने दिया राष्ट्रप्रेम और स्वस्थ जीवन का संदेश

spot_img

बोईरदादर स्टेडियम से निकली स्वतंत्रता दौड़

रायगढ़। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। बोईरदादर स्टेडियम से सुबह 8 बजे सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के. और एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

देशभक्ति के नारों के बीच शामिल हुए युवा

स्वतंत्रता दौड़ में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागी बोईरदादर स्टेडियम से चक्रधर चौक और सिग्नल चौक होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ। पूरे मार्ग में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देखने को मिला।

NCC कैडेट्स और माय भारत के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

दौड़ में पुलिस एवं यातायात व्यवस्था से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के साथ NCC कैडेट्स और माय भारत के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

स्वस्थ नागरिक ही मजबूत भारत का निर्माण कर सकते हैं

सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के. ने कहा कि स्वतंत्रता दौड़ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के साथ स्वास्थ्य एवं फिटनेस का संदेश भी देती है। स्वस्थ नागरिक ही मजबूत और प्रगतिशील भारत के निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और नियमित दौड़ एवं व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

स्वतंत्रता दौड़ अनुशासन और युवा शक्ति का प्रतीक

एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने कहा कि स्वतंत्रता दौड़ केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, स्वास्थ्य और युवा शक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नागरिकों में राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

युवा शक्ति विकसित भारत की मजबूत नींव

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा शक्ति ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने युवाओं से खेल, व्यायाम और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

अधिकारियों और कर्मचारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती प्रतिमा सागर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय पटेल, शिक्षक श्री विकास रंजन सिन्हा, श्री आलोक स्वर्णकार, श्री पवन अग्रवाल, रोजगार अधिकारी श्री रामजीत राम, सृष्टि अकैडमी के प्रशिक्षक श्री विजय कुमार सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग और स्टेडियम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...