WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश में ही मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

मुख्यमंत्री ने किया कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई कैंसर इकाई में उपलब्ध उपचार सुविधाओं और अत्याधुनिक मशीनरी का अवलोकन किया तथा अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वर्गीय प्रदीप दवे को दी श्रद्धांजलि

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. संदीप दवे के भाई स्वर्गीय श्री प्रदीप दवे को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय प्रदीप दवे का कैंसर के कारण निधन हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यक्तिगत पीड़ा ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ व्यापक स्तर पर काम करने के संकल्प को और मजबूत किया, जिसका परिणाम आज रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट के रूप में सामने आया है।

हजारों-लाखों मरीजों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पिछले 36 वर्षों से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नया कैंसर संस्थान आने वाले समय में हजारों-लाखों लोगों को बेहतर और आधुनिक कैंसर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ा है। कैंसर मरीजों को अब एक ही परिसर में जांच, उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने डॉ. संदीप दवे और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि निजी क्षेत्र की ऐसी पहल से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को और गति मिलेगी।

प्रदेश से बाहर इलाज के लिए जाने की जरूरत कम करने पर जोर

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में स्वास्थ्य संस्थानों के विस्तार को गति मिली और वर्तमान सरकार भी पिछले ढाई वर्षों से प्रदेश के कोने-कोने तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेशवासियों को बेहतर उपचार के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उन्हें अपने ही प्रदेश में उपलब्ध हों।

कैंसर की रोकथाम में स्क्रीनिंग और शुरुआती जांच जरूरी : डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट के शुभारंभ को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के पीछे सेवा और संवेदना की भावना जुड़ी हुई है। डॉ. दवे के भाई की कैंसर से मृत्यु ने उन्हें गहरा आघात दिया और संभवतः इसी पीड़ा ने कैंसर के उपचार के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की प्रेरणा दी।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कैंसर केवल मरीज की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सामूहिक पीड़ा होती है। उन्होंने कैंसर की समय पर पहचान के लिए नियमित स्क्रीनिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में कैंसर की पहचान होने पर उपचार की संभावनाएं काफी बेहतर हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में पहले से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के साथ अब कैंसर उपचार की सुविधा जुड़ने से मरीजों को एक ही छत के नीचे व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

15 मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों से बढ़ा स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा : स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट के शुभारंभ से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण नई कड़ी जुड़ी है। इसका लाभ छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य हिस्सों के मरीजों को भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में केवल एक मेडिकल कॉलेज था। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 10 हुई और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के बाद प्रदेश में अब 15 मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में दो नए सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों पर भी काम हो रहा है। बस्तर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा शुरू होने से गंभीर मरीजों को उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाने की आवश्यकता में कमी आई है। जगदलपुर में हृदय जैसी जटिल सर्जरी भी संभव हो रही है। वहीं बिलासपुर में भी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ हो चुका है।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम

रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई सुविधा से मरीजों को जांच से लेकर उपचार तक की सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्माष्टमी को लेकर यादव समाज ने कसी कमर, यादव भवन में बनी भव्य आयोजन की रणनीति

तेलीकोट के यादव भवन में जुटे समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खरसिया। ग्राम पंचायत तेलीकोट स्थित यादव भवन में यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...

CHHATTISGARH NEWS

जन्माष्टमी को लेकर यादव समाज ने कसी कमर, यादव भवन में बनी भव्य आयोजन की रणनीति

तेलीकोट के यादव भवन में जुटे समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खरसिया। ग्राम पंचायत तेलीकोट स्थित यादव भवन में यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...

RAIGARH NEWS

जन्माष्टमी को लेकर यादव समाज ने कसी कमर, यादव भवन में बनी भव्य आयोजन की रणनीति

तेलीकोट के यादव भवन में जुटे समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खरसिया। ग्राम पंचायत तेलीकोट स्थित यादव भवन में यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...