WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री साय की पहल से डीकेएस अस्पताल में हुआ सफल उपचार

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार कर रही है। बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार सहायता की जा रही है। इसी पहल से फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी 21 वर्षीय अविनाश नायक का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार संभव हो सका।

स्वस्थ होने के बाद मुख्यमंत्री से मिले अविनाश

स्वस्थ होने के बाद अविनाश नायक मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। अविनाश ने मुख्यमंत्री को बताया कि उपचार के बाद उनकी स्थिति में काफी सुधार आया है। अब वे पहले की तुलना में अधिक सहजता से चल-फिर पा रहे हैं और अपने दैनिक कार्य भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अविनाश के स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

जन्म से थी शारीरिक समस्या

अविनाश नायक को जन्म से ही बाएं पैर के अंगूठे और एक अन्य अंगुली में मांसपेशियों एवं हड्डी के असामान्य रूप से बढ़ने की समस्या थी। उम्र बढ़ने के साथ यह परेशानी भी बढ़ती गई, जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने और रोजमर्रा के कार्य करने में कठिनाई होने लगी।

उपचार की आवश्यकता होने के बावजूद परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति उनके सामने बड़ी बाधा बनी हुई थी। कुछ वर्ष पूर्व अविनाश ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में चिकित्सकों से संपर्क किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार एवं ऑपरेशन के लिए बड़े चिकित्सा संस्थान में जाने की सलाह दी, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए इसका खर्च उठाना संभव नहीं था।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन के बाद मिली मदद

बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर अविनाश ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में अपनी समस्या बताकर सहायता के लिए आवेदन किया। कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल आवश्यक पहल की।

उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायपुर भेजा गया, जहां डीकेएस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार एवं ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

उपचार से लौटी सामान्य दिनचर्या

सफल उपचार के बाद अविनाश को लंबे समय से चली आ रही शारीरिक परेशानी से काफी राहत मिली है। अब वे धीरे-धीरे सामान्य दिनचर्या की ओर लौट रहे हैं। उपचार ने उनके जीवन की एक बड़ी परेशानी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री और चिकित्सकों के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात के दौरान अविनाश ने भावुक होकर बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे किसी बड़े अस्पताल में जाकर अपना उपचार करा सकें। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देने के बाद उनकी समस्या पर गंभीरता से पहल हुई और डीकेएस अस्पताल में उनका सफल उपचार कराया गया।

अविनाश ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में मिली सहायता ने उन्हें बड़ी परेशानी से मुक्ति दिलाई। उन्होंने उपचार में सहयोग करने वाले चिकित्सकों एवं प्रशासन के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भिंड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और लोडिंग वाहन की भिड़ंत में 8 की मौत, 22 घायल

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के...

CHHATTISGARH NEWS

भिंड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और लोडिंग वाहन की भिड़ंत में 8 की मौत, 22 घायल

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के...

RAIGARH NEWS

साइबर जागृति अभियान: स्कूलों और छात्रावासों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, विद्यार्थियों को किया जागरूक

OTP, UPI PIN से लेकर डिजिटल अरेस्ट और QR कोड फ्रॉड तक साइबर ठगी के तरीकों की दी जानकारी रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त...