Rajnandgaon Nakli Sharab Network : राजनांदगांव में नकली शराब नेटवर्क का भंडाफोड़, दो और गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे

spot_img

फार्महाउस से 150 पेटी और मोहारा से 50 पेटी शराब बरामद, कुल जब्ती 19.05 लाख रुपए की

नकली शराब लेबल, होलोग्राम एवं पैकेजिंग सामग्री से जुड़े प्रकरण में Rajnandgaon Nakli Sharab Network के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए राजनांदगांव पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 200 पेटी में 9,600 नग उत्तराखंड निर्मित रॉयल गोवा स्प्रिट अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब की मात्रा 1,728 बल्क लीटर बताई गई है। इस कार्रवाई के बाद प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

महेन्द्र वर्मा और रमाशंकर राजपूत गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में महेन्द्र वर्मा उर्फ बड़ा कट्टी (27), निवासी मोहारा और रमाशंकर राजपूत उर्फ बाबा ठाकुर (55), निवासी वैशाली नगर, भिलाई शामिल हैं।

फार्महाउस से मिली 150 पेटी शराब

पुलिस ने रमाशंकर राजपूत की निशानदेही पर कचना, चौकी बिरेझर, जिला धमतरी स्थित फार्महाउस से 150 पेटी शराब बरामद की। इनमें 7,200 बोतलें थीं। वहीं महेन्द्र वर्मा की निशानदेही पर मोहारा में 50 पेटी यानी 2,400 बोतलें जब्त की गईं। प्रत्येक बोतल 180 एमएल की है। कार्रवाई में शराब के परिवहन और भंडारण में इस्तेमाल एक क्रेटा और एक ब्रेजा कार, साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जब्त सामग्री की कुल कीमत 19.05 लाख रुपए है।

सप्लाई चेन की जांच, दूसरे लोग भी रडार पर

पुलिस की एंड-टू-एंड विवेचना में Rajnandgaon Nakli Sharab Network से जुड़े शराब के स्रोत, परिवहन, भंडारण और वितरण की कड़ियों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार रमाशंकर राजपूत द्वारा सहयोगियों के साथ शराब मंगाकर भंडारित करने और फिर सप्लाई किए जाने के तथ्य सामने आए हैं, वहीं महेन्द्र वर्मा द्वारा मोहारा क्षेत्र में बिक्री के लिए शराब प्राप्त करना सामने आया है। पुलिस जब्त मोबाइल फोन और वाहनों से मिले डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विभिन्न धाराओं में विवेचना जारी

प्रकरण में धारा 34(2), 36, 49(क), 59(क) आबकारी अधिनियम तथा धारा 111, 336(3), 338, 340(2), 238, 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत विवेचना जारी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केशरी नंदन नायक और डीएसपी साइबर/क्राइम सत्य प्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना डोंगरगढ़, पुलिस चौकी मोहारा और साइबर टीम द्वारा की गई।

 

 

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Rajasthan Mayor Election: राजस्थान में BJP की बड़ी जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के महापौर, सिर्फ बीकानेर कांग्रेस के खाते...

जयपुर, 26 सितंबर 2026। राजस्थान के नगर निगमों में महापौर चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। जयपुर, जोधपुर और कोटा...

CHHATTISGARH NEWS

Rajasthan Mayor Election: राजस्थान में BJP की बड़ी जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के महापौर, सिर्फ बीकानेर कांग्रेस के खाते...

जयपुर, 26 सितंबर 2026। राजस्थान के नगर निगमों में महापौर चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। जयपुर, जोधपुर और कोटा...

RAIGARH NEWS

🌞 आज का राशिफल — 26 सितंबर 2026, शनिवार

आज भाद्रपद पूर्णिमा है और चंद्रमा के मीन राशि में गोचर का उल्लेख पंचांग/ज्योतिष स्रोतों में है। नीचे 12 राशियों का सामान्य दैनिक राशिफल...