spot_img
spot_img

आश्रम-छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दें: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

spot_img
spot_img
spot_img

आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में नियमित निरीक्षण, पौष्टिक भोजन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश

रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आश्रम एवं छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण, पौष्टिक भोजन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना आवश्यक है। कलेक्टर मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आश्रम एवं छात्रावासों के सुव्यवस्थित संचालन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।

सुरक्षा व्यवस्था और नियमित निरीक्षण पर जोर

कलेक्टर ने आश्रम एवं छात्रावासों में बाउंड्रीवॉल, सुरक्षा गार्ड की तैनाती और अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने तथा भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिल सके।

पोषण वाटिका विकसित करने और स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश

विद्यार्थियों के पोषण स्तर में सुधार के लिए कलेक्टर ने आश्रम एवं छात्रावासों में पोषण वाटिका विकसित करने तथा मुनगा सहित विभिन्न हरी सब्जियों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति की निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

विद्यार्थियों की प्रतिभा और नवाचार को मिले बढ़ावा

कलेक्टर ने विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सुविधाओं के साथ ऐसा वातावरण भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए, जिससे बच्चों की प्रतिभा निखरे और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें।

छात्रवृत्ति और शैक्षणिक योजनाओं की समीक्षा

बैठक में छात्रवृत्ति एवं शिष्यवृत्ति वितरण, जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत प्रवेश, प्रयास विद्यालय में पुस्तकों की व्यवस्था तथा एकलव्य विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता, आवश्यक सामग्री और गणवेश वितरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों को निर्धारित सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Chhattisgarh News: राष्ट्रीय बसोहली उत्सव में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार दिखाएंगे हुनर, 19 से 21 अक्टूबर तक होगा आयोजन

जम्मू-कश्मीर में जुटेंगे देशभर के कार्टूनिस्ट और कलाकार; लाइव कार्टून निर्माण, कार्यशालाओं और सामाजिक सरोकारों पर आधारित प्रदर्शनी रहेगी आकर्षण का केंद्र रायपुर। छत्तीसगढ़ की...

CHHATTISGARH NEWS

Chhattisgarh News: राष्ट्रीय बसोहली उत्सव में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार दिखाएंगे हुनर, 19 से 21 अक्टूबर तक होगा आयोजन

जम्मू-कश्मीर में जुटेंगे देशभर के कार्टूनिस्ट और कलाकार; लाइव कार्टून निर्माण, कार्यशालाओं और सामाजिक सरोकारों पर आधारित प्रदर्शनी रहेगी आकर्षण का केंद्र रायपुर। छत्तीसगढ़ की...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, जिले के सभी 1,153 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अपील—हर पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जांचे, गलती मिलने पर कराएं सुधार रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026। जिले में कोई...