spot_img
spot_img

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

spot_img
spot_img
spot_img

कमजोर विद्यार्थियों के लिए मेंटर शिक्षक और अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था, मेधावी विद्यार्थियों को राज्य की मेरिट सूची में स्थान दिलाने पर जोर

रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता के अनुरूप मार्गदर्शन उपलब्ध कराने, कमजोर विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार लाने और मेधावी विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान दिलाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। कलेक्टर जिला शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता और परीक्षा परिणामों की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

कमजोर विद्यार्थियों के लिए मेंटर शिक्षक और अतिरिक्त कक्षाएं

कलेक्टर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए त्रैमासिक परीक्षा के परिणामों का विश्लेषण करने तथा अनुत्तीर्ण और कमजोर विद्यार्थियों की पहचान करने के निर्देश दिए। ऐसे विद्यार्थियों के लिए मेंटर शिक्षक नियुक्त करने, अतिरिक्त उपचारात्मक कक्षाएं संचालित करने और महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रृंखला तैयार कर नियमित अभ्यास कराने को कहा। वहीं, मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित कर उनकी तैयारी को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

दिसंबर 2026 तक पूरा करना होगा पाठ्यक्रम

कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में दिसंबर 2026 तक पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम समय पर पूरा होने से विद्यार्थियों को पुनरावृत्ति और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। इसके साथ ही विद्यालयों में यूनिट टेस्ट नियमित रूप से आयोजित करने और उनके परिणामों का विश्लेषण कर विद्यार्थियों की सीखने संबंधी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

बंद स्मार्ट क्लास की मरम्मत कराकर करें शुरू

विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने खराब अथवा बंद स्मार्ट क्लास की विद्यालयवार सूची तैयार कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि आवश्यक मरम्मत कराकर उन्हें शीघ्र शुरू किया जा सके। विषय शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों में स्थानीय स्तर पर योग्य एवं प्रशिक्षित युवाओं, सेवानिवृत्त शिक्षकों और कॉलेज के विद्यार्थियों का सहयोग लेकर अध्यापन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

शिक्षकों की उपस्थिति और विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण पर जोर

कलेक्टर ने शिक्षकों को विद्या समीक्षा केंद्र से संबंधित निर्देशों का पालन करते हुए अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा। विद्यार्थियों की समस्याओं, शंकाओं और सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए व्हाट्सएप चैट ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि उन्हें समय पर शैक्षणिक मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को सभी निर्देशों पर गंभीरता से अमल करने, निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य हासिल करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने को कहा।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छात्रावासों में सजी ‘मेरी पौष्टिक थाली’, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से बताया संतुलित आहार का महत्व

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोढ़ी और रायगढ़ के छात्रावासों में हुए आयोजन, आंगन मिलन कार्यक्रम के जरिए बच्चों के साथ संवाद और सहभागिता...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: छात्रावासों में सजी ‘मेरी पौष्टिक थाली’, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से बताया संतुलित आहार का महत्व

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोढ़ी और रायगढ़ के छात्रावासों में हुए आयोजन, आंगन मिलन कार्यक्रम के जरिए बच्चों के साथ संवाद और सहभागिता...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: छात्रावासों में सजी ‘मेरी पौष्टिक थाली’, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से बताया संतुलित आहार का महत्व

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोढ़ी और रायगढ़ के छात्रावासों में हुए आयोजन, आंगन मिलन कार्यक्रम के जरिए बच्चों के साथ संवाद और सहभागिता...