spot_img
spot_img

ऑपरेशन बाज का असर: हिर्री पुलिस ने स्थायी वारंटी को पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

spot_img
spot_img
spot_img


बिलासपुर में छिपकर रह रहा था वारंटी आरोपी, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हिर्री पुलिस ने की कार्रवाई

बिलासपुर। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत हिर्री पुलिस को एक और सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी का पता लगाकर पुलिस ने उसे तामील किया और न्यायालय में पेश किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन बाज के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों एवं वारंटियों की पतासाजी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एक स्थायी वारंटी के बिलासपुर में छिपकर रहने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर बिलासपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने पतासाजी कर वारंटी आरोपी सौरभ देवांगन (19 वर्ष), पिता ललित देवांगन, निवासी श्यामनगर, लिंगियाडीह, प्रभात चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) का पता लगाया। इसके बाद स्थायी वारंट की तामील करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, आरक्षक क्रमांक 36 सुनील सिंह, आरक्षक क्रमांक 1215 दयालू नेताम तथा आरक्षक क्रमांक 1383 जितेन्द्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।

ऑपरेशन बाज के तहत हिर्री पुलिस की यह कार्रवाई फरार वारंटियों की धरपकड़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

Delhi News: दिल्ली में कांग्रेस के ‘दिल्ली चलो’ महाआंदोलन में इंटक महासंघ की भागीदारी, स्वामीनाथ जायसवाल के नेतृत्व में उठीं मजदूरों की मांगें

12 अक्टूबर को राहुल गांधी के आह्वान पर प्रदर्शन में शामिल हुआ इंटक महासंघ; चारों लेबर कोड वापस लेने, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिकों के...

CHHATTISGARH NEWS

Delhi News: दिल्ली में कांग्रेस के ‘दिल्ली चलो’ महाआंदोलन में इंटक महासंघ की भागीदारी, स्वामीनाथ जायसवाल के नेतृत्व में उठीं मजदूरों की मांगें

12 अक्टूबर को राहुल गांधी के आह्वान पर प्रदर्शन में शामिल हुआ इंटक महासंघ; चारों लेबर कोड वापस लेने, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिकों के...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, जिले के सभी 1,153 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अपील—हर पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जांचे, गलती मिलने पर कराएं सुधार रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026। जिले में कोई...