spot_img
spot_img

भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली मासिक बैठक संपन्न

spot_img
spot_img
spot_img


सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह को लेकर विस्तृत विचार विमर्श कार्य योजना बनाए गए


भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली की मासिक बैठक आज मंडल प्रभारी श्री चुलेश्वर राठौर जी के उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष श्री मोहर मरकाम जी ने की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ-साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।


बैठक में मुख्य रूप मंडल प्रभारी चुलेश्वर राठौर ने उद्बोधन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। अभियान के माध्यम से जनसेवा, जनसंपर्क तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। साथ ही अभियान से संबंधित शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आगामी गतिविधियों को योजनाबद्ध रूप से संचालित करने के संबंध में कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा हुई। इसके अंतर्गत मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में बैठक आयोजित करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा संगठन की योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर विचार किया गया। शक्ति केंद्रों की बैठकों के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।


इसके अतिरिक्त मंडल क्षेत्र के वरिष्ठजनों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान में आगामी दिनों में सम्मान समारोह आयोजित करने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी संगठन के प्रति वरिष्ठजनों के योगदान, उनके अनुभवों और समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम को शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर सुनने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में योजना बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे प्रधानमंत्री जी के विचारों और प्रेरणादायी संदेशों को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक के दौरान संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन, आपसी समन्वय तथा पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करना तथा भाजपा मंडल जवाली को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना रहा।भाजपा मंडल जवाली ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता निभाने की अपेक्षा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष श्री राज कुमार कश्यप महामंत्री द्वय महेन्द्र यादव विरेंद्र नामदेव मंत्री ईश्वर बघेल युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश कश्यप महामंत्री नरेंद्र चौहान किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम लाल यादव लखन यादव लखन राम महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला रजवाड़े महामंत्री दिव्या चौहान बिंदा बाई गायत्री देवी नर्मदा बाई भगवती तुलसी बाई एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...