spot_img
spot_img

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जशपुर में एकता दौड़, पुलिस अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने दिया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

spot_img
spot_img
spot_img

Jashpur National Unity Day: कलेक्टर रोहित व्यास ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना, डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को किया याद

जशपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को जशपुर पुलिस द्वारा एकता दौड़ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जवानों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कलेक्टर रोहित व्यास ने रणजीता स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। कार्यक्रम का नेतृत्व डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने किया।

रणजीता स्टेडियम से रक्षित केंद्र तक लगाई दौड़

एकता दौड़ रणजीता स्टेडियम से प्रारंभ होकर महाराजा चौक होते हुए रक्षित केंद्र जशपुर के परेड ग्राउंड में पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें जिला पुलिस बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ नव संकल्प एवं क्रीड़ा परिसर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतिभागियों ने एक साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़ लगाई और देश की एकता, अखंडता, अनुशासन तथा आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय : डॉ. लाल उमेद सिंह

कार्यक्रम के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का अतुलनीय योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करने के लिए प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को उनके जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।

पुलिस कप्तान ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और विविधता में समाहित एकजुटता है। देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखना किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना रखनी चाहिए तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

एकता और अनुशासन से मजबूत होता है समाज : एएसपी

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार ने एकता दौड़ में उत्साहपूर्वक शामिल होने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल शारीरिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज में एकता, अनुशासन, आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को मिल-जुलकर रहना चाहिए। आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे से ही देश की एकता मजबूत होती है।

उन्होंने सभी से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने और राष्ट्र की प्रगति तथा समृद्धि में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

पुलिस अधिकारियों और छात्र-छात्राओं की रही सहभागिता

कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक कुंज राम चौहान, एसडीओपी जशपुर निमितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, प्रशिक्षु सूबेदार रविशंकर साहू सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। नव संकल्प एवं क्रीड़ा परिसर के छात्र-छात्राओं ने भी आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस दौड़ के माध्यम से जशपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि देश की एकता, अखंडता, शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। आपसी विश्वास, सहयोग और एकजुटता के संकल्प से ही सशक्त, समृद्ध और श्रेष्ठ भारत का निर्माण संभव है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर: पत्नी के सिर पर लोहे के रिंग पाना से किए तीन वार, आठ महीने से फरार आरोपी पति गिरफ्तार

Jashpur Crime News: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम झक्कड़पुर में पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार...

CHHATTISGARH NEWS

जशपुर: पत्नी के सिर पर लोहे के रिंग पाना से किए तीन वार, आठ महीने से फरार आरोपी पति गिरफ्तार

Jashpur Crime News: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम झक्कड़पुर में पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार...

RAIGARH NEWS

लोकतंत्र की लड़ाई में रायगढ़ से दिल्ली तक हलचल! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल होने रोशन साहू और शिवम गुप्ता ने भरी...

बड़ी खबर | वोट बचाओ, देश बचाओ की हुंकार! रायगढ़ जिले से दिल्ली तक गूंजेगी लोकतंत्र बचाने की आवाज!1 नवंबर को नई दिल्ली...