spot_img
spot_img

आज पैतृक गांव भेण्ड्रा में होगा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

spot_img
spot_img
spot_img

Chhattisgarh News: अहिवारा के दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का आज दोपहर 2 बजे उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। विधायक कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया था।

सुबह 8:30 बजे रायपुर पहुंचेगा पार्थिव शरीर

स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर आज सुबह 8:30 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगा। विमानतल पर अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए सुबह 9:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

इसके बाद पार्थिव शरीर सुबह 10:15 बजे भिलाई-3 स्थित उनके शासकीय आवास पहुंचेगा। यहां सुबह 11 बजे तक परिजन, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

दुर्ग के जवाहर नगर में भी दी जाएगी श्रद्धांजलि

भिलाई-3 स्थित निवास से सुबह 11 बजे प्रस्थान करने के बाद पार्थिव शरीर सुबह 11:30 बजे जवाहर नगर, दुर्ग पहुंचेगा। यहां दोपहर 12:30 बजे तक अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रहेगा।

इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेण्ड्रा, तहसील गुंडरदेही, जिला बालोद के लिए रवाना किया जाएगा।

दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिवंगत विधायक का पार्थिव शरीर दोपहर 1 बजे ग्राम भेण्ड्रा पहुंचेगा। यहां दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए समय रखा गया है। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे पूरे राजकीय एवं पारिवारिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर: पत्नी के सिर पर लोहे के रिंग पाना से किए तीन वार, आठ महीने से फरार आरोपी पति गिरफ्तार

Jashpur Crime News: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम झक्कड़पुर में पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार...

CHHATTISGARH NEWS

जशपुर: पत्नी के सिर पर लोहे के रिंग पाना से किए तीन वार, आठ महीने से फरार आरोपी पति गिरफ्तार

Jashpur Crime News: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम झक्कड़पुर में पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार...

RAIGARH NEWS

लोकतंत्र की लड़ाई में रायगढ़ से दिल्ली तक हलचल! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल होने रोशन साहू और शिवम गुप्ता ने भरी...

बड़ी खबर | वोट बचाओ, देश बचाओ की हुंकार! रायगढ़ जिले से दिल्ली तक गूंजेगी लोकतंत्र बचाने की आवाज!1 नवंबर को नई दिल्ली...