राजीव गांधी शिक्षा मिशन जशपुर में जंगलराज हावी

spot_img

राजीव गांधी शिक्षा मिशन जशपुर में जंगलराज हावी

बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता पर कार्य करने हेतु राजीव गांधी शिक्षा मिशन की नींव रखी गई थी,किंतु जशपुर में यह भ्र्ष्टाचार मिशन बनकर रह गया है।
मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव विकाश खण्ड का है जहां पर भ्र्ष्टाचार करने के बाद फर्जी कागज के सहारे क्लीनचिट मिलना आम हो गया है। ताज़ा मामला यहां के तिलडेगा संकुल में स्वच्छता एवं खेल सामग्री में भ्र्ष्टाचार का है,संकुल के शालाओं में जहां इस वर्ष 03 बार सामग्री का वितरण किया जाना था,किंतु प्रधानपाठकों के विरोध एवं समाचार प्रकाशित होने के बाद 29 मार्च 2023 को आनन फानन में आधा अधूरा सामग्री वितरण करके 04 फरवरी की स्थिति में प्रधानपाठकों से दबावपूर्वक पावती प्राप्त किया गया है।जिसे आधार मानकर सारे मामले में पर्दा डालते हुए क्लीनचिट देने की तैयारी कर ली गई है।इस सारे मामले में प्रधानपाठकों ने आरोप लगया है कि बिना जांच किए ही किस प्रकार मामले में क्लीनचिट दिया जा रहा है प्रधानपाठकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जांच होगी तब हम लोग बोलने को तैयार हैं कि 29 मार्च 2023 को एक बार सामग्री देकर तीन तीन हस्ताक्षर लिए गए हैं वह भी 04 फरवरी 2023 की स्थिति में। सारे मामले में फर्जी सबूत के सहारे लीपा पोती की कवायद शुरू हो चुकी है,जिसकी आशंका थी वह सही होता प्रतीत हो रहा है।
प्रभारी मंत्री से हुई शिकायत
सामग्री वितरण में गड़बड़ी की शिकायत जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल से भी की गई है,जहां उनके संज्ञान में आते ही भ्र्ष्ट कर्मचारी पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।पत्थलगांव के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) ने भी सारे मामले को संज्ञान में लिया है एवं जांचकर कार्यवाही करने की बात कही है।
प्रधानपाठकों को गलत साबित करने में लगे समन्वयक
प्रधानपाठकों का आरोप है कि शैक्षिक समन्वयक अपना बचाव करने के लिए हमलोगों को गलत साबित कर रहे हैं यदि हम फरवरी माह में सामग्री प्राप्त हुई होती तो मीडिया में सामग्री नही मिलने का बयान मार्च महीना में क्यों देते यहां पर समन्वयक की सारी गलती है और हम कारवाही की मांग करते है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...