भ्रष्टाचारियों का पनाहगार बना समग्र शिक्षा मिशन जशपुर….

spot_img

भ्रष्टाचारियों का पनाहगार बना समग्र शिक्षा मिशन जशपुर

कार्यवाही के अभाव के कारण लक्ष्मण मिर्रे का हौसला बुलंद

जशपुर जिले का एक ऐसा विभाग जो शासन की नीति एवम मंशा पर कालिख पोत रहा है इस विभाग में भ्रष्टाचार करना आम बात माना जाता है जहां कुछ भी करो कार्यवाही नहीं होगी इसकी गारंटी है ऐसा ही एक मामला विगत 2 माह से अपनी सुर्खियां बटोरे हुए हैं मामला है पत्थलगांव विकासखंड के तिलड़ेगा संकुल का जहां के शैक्षिक समन्वयक लक्ष्मण मिर्रे द्वारा शासन से प्राप्त स्वच्छता सामग्री एवं खेल सामग्री को शालाओं तक ना पहुंचा कर बंदरबांट कर लिया गया था वही इस विकासखंड के अन्य संकुलो के शालाओं में सामग्री वितरित होने के बाद तिलडेगा संकुल के प्रधान पाठकों ने विरोध किया तथा हमारे द्वारा समाचार प्रकाशित किया गया जिसके बाद कुछ सामग्री उक्त समन्वयक द्वारा वितरित कर दी गई शायद समाचार प्रकाशित ना की जाती तो सारी सामग्री लगभग गायब ही थी अब प्रश्न यह उठता है कि प्रधान पाठकों ने जब लिखित में बयान दिया है कि उन्हें सामग्री 29 मार्च 2023 को प्राप्त हुई है जब की सामग्री उक्त समन्वयक द्वारा जून 2022 तथा नवंबर 2022 को विकास खंड कार्यालय से प्राप्त कर लिया गया था उसके बावजूद सामग्री ना तो संकुल भवन में रखा गया और ना ही शालाओं को वितरित किया गया जो की अपने आप में भ्रष्टाचार को बया कर रहा है यह सभी बातें जांच में सामने आ चुकी है पर जांच को लगभग 3 सप्ताह गुजर गए किंतु कार्यवाही के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है जबकि सारा मामला जिले के आला अधिकारी के संज्ञान में है तथा विकासखंड से जांच रिपोर्ट भी सौंपी जा चुकी है फिर भी कार्यवाही अब तक नहीं की गई इस समन्वयक का यह पहला मामला नहीं है पूर्व में भी इनकी शिकायत जिले के आला अधिकारी को की जा चुकी है किंतु कार्यवाही हमेशा शून्य ही रहता है कहीं भ्रष्टाचार की जड़ें आगे तक तो नहीं फैली है संकुल के प्रधान पाठकों ने पत्थलगांव के बीआरसी पर समन्वयक को बचाने का आरोप लगाया है ,छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री एवम जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल द्वारा भी उक्त समन्वयक को हटाने के लिखित निर्देश दिए गए थे उसके बावजूद आखिर कार्यवाही से इस भ्रष्ट समन्वयक को क्यों बचाया जा रहा हैं

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur News: कोई भी किसान और ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे: शिवप्रकाश तिवारी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग जशपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur News: कोई भी किसान और ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे: शिवप्रकाश तिवारी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग जशपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: रायगढ़ में नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जूटमिल पुलिस कर रही जांच

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,...