Aaj Ka Rashifal: आज शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 11 अक्टूबर 2026 का राशिफल

spot_img

Aaj Ka Rashifal: आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार को शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है. शारदीय नवरात्रि का पहला दिन ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

मेष राशि

आपको अपने काम करने के तरीके में सुधार की जरूरत है. आज धनागमन आसानी से होगा. आज आपके लाभ के योग हैं, स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. आपके कारोबार में चल रहे विवाद शांत होंगे. आज आपका समय आपका पूरा साथ देगा. वाहन खरीदने के योग बन रहे है.

वृषभ राशि

आज के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी. नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है इसलिए धन निवेश से बचना होगा. आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा. आप करियर को लेकर निराश न हों, समय अवश्य बदलेगा. नए आवास के योग बन रहे है.

मिथुन राशि

आज आप कम बोलें लेकिन अच्छा बोलें तो सभी लोग आपके पक्ष में रहेंगे. शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे. बाहरी विवादों को बाहर ही निपटा लें उसका असर परिवार पर न होने दें. वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी. आज आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. न्याय पक्ष उत्तम रहेगा.

कर्क राशि

नवरात्र के पहले दिन की शुरुआत आप माता भगवती की आराधना से करें. कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी. परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी. नौकरी में अनावश्यक विवाद बढ़ सकता है. आपको लाभ के अवसर मिलेंगे. घर पर शांति बनाए रखें.

सिंह राशि

सबसे पहले तो आप अपने पराये में फर्क न करें. अपनी दिनचर्या नियंत्रित रखें. बोलने से पहले विचार अवश्य करें. किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदे मंद साबित होगी. दुसरों के निजी मामलों में जबरदस्ती बोलना बंद करें. शत्रुओं से आज आपको सावधान रहने की जरूरत है.

कन्या राशि

आज नवरात्र के पहले आप अपनी दिनचर्या में बदलाव अवश्य लायें. आपके यश और कीर्ति में वृद्धि के योग है और उसका सत श्री कारोबार में लाभ बढ़ेगा. संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है. आपको सिर्फ अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है, बाकी काम अपने आप होगें. आज वाहन सुख के योग हैं.

तुला राशि

आज सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है यद्यपि उससे लाभ के अवसर मिलेंगे. कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में होगा. विवादों में मौन रहना ही लाभदायक होगा. अपने से बड़ों का आदर करें. अनावश्यक यात्रा करने से बचना होगा.

वृश्चिक राशि

आज नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं. आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. बेवजह के फिजूल खर्च भी बढ़ेंगे. धोखा होने की आशंका कुछ ज्याद ही है. पुराने रोग के भी उभरने की संभावना है इसलिए संभल कर रहे.

धनु राशि 

आज का दिन चिंताजनक व्यतीत हो सकता है इसलिए भगवान का आपको आश्रय लेना चाहिए. मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर आत्मबल को मजबूत रखें. आर्थिक निवेश से आपके लाभ के आसार हैं. संतान के स्वास्थ में सुधार होगा.

मकर राशि

आज के दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो कि आपके लिए लाभदायक रहेगी. आपके शत्रु परास्त होंगे. यात्रा के योग बन रहे है. स्वास से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते है या फिर थकान मासूस करेगे

कुंभ राशि

आज समय के साथ आपको अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा. सुख शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं है. आज लाभ के अवसर बढ़ेंगे. मित्र मंडली आपके पक्ष में खड़ी नजर आएगी.

मीन राशि

आज आप अपने आप पर विश्वास रखें, दुसरों के भरोसे न रहें अन्यथा बीच मझधार में धोखा मिलेगा एक बात समझ लें कि आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है. आज आप अपने ही लोगों से सजग रहें और सतर्क रहें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अनावश्यक के अपव्यय बढ़ेंगे.

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur News: कोई भी किसान और ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे: शिवप्रकाश तिवारी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग जशपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur News: कोई भी किसान और ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे: शिवप्रकाश तिवारी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग जशपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: रायगढ़ में नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जूटमिल पुलिस कर रही जांच

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,...