भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रायगढ़ के 42 सदस्यीय टीम अमृतसर एवं मनाली हाइट टूर पर…..

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रायगढ़ के 42 सदस्यीय टीम अमृतसर एवं मनाली हाइट टूर पर

चंद्रशेखर जायसवाल

लैलूँगा/लाइव24 न्यूज़ भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर के निर्देशानुसार राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में 23 मई से राज्य के 149 सक्रिय स्काउटर गाइडर एवं संघ पदाधिकारी अमृतसर मनाली हाइट टूर पर नकले हुए हैं , जो 25 मई को पंजाब पहूंच कर अमृतसर के जलियांवाला बाग, स्वर्ण मंदिर, बाघा बॉर्डर के शैक्षणिक महत्व, रीति रिवाज, संस्कृति- सभ्यता अध्ययन कर 26 मई को हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंचकर मनाली में 2 रात्रि तंबू में रहकर मनाली के हिडिंबा बा मंदिर, अटल टनल, रोहतांग पास, सोलंग वैली, माल रोड, कुल्लू आदि स्थलों का भ्रमण कर वहां के रीति- रिवाज, सभ्यता- संस्कृति, रहन-सहन शैक्षणिक महत्व का अध्ययन किए। राजगढ़ जिले के टूर प्रभारी कान्हू राम गुप्ता ने बताया कि उक्त हाइक टूर में जिला संगठन आयुक्त जितेंद्र डनसेना के मार्गदर्शन में राजगढ़ जिले से 42 सक्रिय स्काउटर गाइडर सम्मिलित हैं जिसमें लैलूंगा विकासखंड के स्थानीय संघ सभापति सुरेंद्र पटनायक, संघ के सदस्य शैलेश बेहरा श्रीमती कविता बेहरा, गाइडर श्रीमती हीरा गुप्ता, श्रीमती सुनीता पटनायक, कुमारी सिंधुलता सरल, राज्यपाल स्काउट ऋषभ गुप्ता, राज्यपाल गाइड ऋचा गुप्ता शामिल है। लैलूंगा के संघ सभापति सुरेंद्र पटनायक ने बताया कि बाघा बॉर्डर में बीएसएफ जवानों का परेड बहुत ही प्रेरणा प्राप्त उत्साह और देश प्रेम की भावना जगाने वाला था, स्वर्ण मंदिर में सरदार भाइयों का सेवा अनुकरणीय था, हिमाचल प्रदेश का मनाली चारों ओर सुरम्य वादियों से गिरा हुआ है मई माह के भरी गर्मी में भी वहां तापमान 8-9 डिग्री है तथा पहाड़ों में बर्फ बिछा हुआ है । रिपोर्ट लिखे जाने तक स्काउटर गाइडर हाइक दल 28 मई को दोपहर में मनाली से दिल्ली के लिए निकले हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा ब्लॉक युवा अध्यक्ष शिवशंकर पैंकरा ने किया सर्व आदिवासी समाज की जिला स्तरीय कलेक्टर को ज्ञापन देने में प्रतिनिधित्वआदिवासी अधिकारों हेतु संयुक्त ज्ञापन...

रायगढ़, 22 जून। सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय संयुक्त ज्ञापन सौंपा गया कलेक्टर रायगढ़ को । लैलूंगा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व सर्व आदिवासी...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...