स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ बस्तर संभाग महासम्मेलन के सम्बन्ध में किया केशकाल विधायक संत राम नेताम से मुलाक़ात..

spot_img

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ बस्तर संभाग महासम्मेलन के सम्बन्ध में किया केशकाल विधायक संत राम नेताम से मुलाक़ात

कोंडागांव – बस्तर संभाग से पुरे कर्मचारी इस महासम्मेलन में सम्मिलित होंगे लगभग 3000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको उपस्थित में संपन्न होगी! इस बस्तर संभगीय महा सम्मेलन में शामिल होने केशकाल विधायक – संत राम नेताम (विधानसभा उपा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन ) से ग्रामीण स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी संघ ने पुष्प गुच्छ के साथ की मुलाक़ात की जिसे सहज स्वीकार करते हुए अधिवेशन में जरूर सम्मिलित होने की बात कही! जिसमे उपप्रान्त अध्यक्ष हरीश जायसवाल, जिला अध्यक्ष डी. राज सेठिया , जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र नेताम, महामंत्री उमेश जायवाल, जिला सचिव नकुल बोयार,जिला कार्य करणी पी. आर. नेताम,नवीन बिसोई,कोषाध्यक्ष तुलसी नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष हरि साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष,श्रीमती उर्वशी कुलदीप सह सचिव भोज बघेल नरेश मारकंडे, गगन अल्मा, ओम प्रकाश प्रधान,राजेंद्र राणा आदि उपस्थित थे!

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ हर बार की तरह इस बार भी अलग ही कार्य करने जा रही है -:

यह बस्तर संभागीय तृतीय अधिवेशन 26जून 2023 को गांधीवादी विचार धारा से प्रेरित होकर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ बस्तर महा सम्मेलन संभाग के जगदलपुर में होने जा रही है जो संघ का ऐतिहासिक निर्णय है इधर देखा जा रहा है की कई तम्माम संघठन बैनर तले हड़ताल पर अपनी अपनी मांगो को लेकर बैठी है लेकिन ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ गाँधीजी के आदर्श विचारों से प्रभावित होकर शांति पूर्ण ढंग से अपनी बातो को सरकार तक वेतन विसंगति दूर 2800ग्रेड पे देने की मांग को रखने का निर्णय लिया है!
ताकि वर्तमान में शासन द्वारा चलाये जाने वाले महत्वाकांक्षी योजनाओ को बिना प्रभावित किये शांति पूर्ण ढंग से वेतन विसंगति दूर करने की मांग छत्तीसगढ़ शासन को रखेंगे !
जिससे शासन द्वारा चलाये जा रहे जनहितैषी योजना प्रभावित न हो!

स्वास्थ विभाग की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले उप स्वास्थ्य केंन्द्रो पर पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाओ का संचालित की जाती है जैसे :- मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान, गहन डायरिया पकवाड़ा ,आयुष्मान कार्ड, कुष्ठ मरीजों की पहच,नेत्र ज्योति क्षय रोग खोज अभियान,एनीमिया मुक्त अभियान डेली ओ. पी. डी,विवाह पंजीयन, गर्भवती पंजीयन,संस्थागत प्रशव,0से 5वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण,हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटरो में होने वाले दैनिक गतिविधि,आदि को प्रभावित नहीं करना चाहते एवं शांति पूर्ण ढंग से अपनी मांग सरकार को रखना इनका उदेश्य है!
इस महासम्मेलन में बस्तर संभाग के 12 विधायक व दो सांसद सामिल होंगे

इस सम्मेलन में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको को मिल सकती है बड़ी सौगात-

जिला मिडिया प्रभारी संत कुमार नाग ने कहा की वर्तमान तत्कालीन कांग्रेस सरकार अपनी 2019 चुनावी घोषणा पत्र में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको की वेतन विसंगति दूर करने की माँग को सम्मिलित किया था ! इस घोषणा पत्र को याद कराने बस्तर महासम्मेलन की जा रही है!
इस सम्मेलन में लगाए बैठे है स्वास्थ्य कर्मचारी उनकी वेतन विसंगति 2800ग्रेड पे सौगात की आश में !

संयोजको संघ गाँधीवादी विचार धारा से शांति पूर्ण ढंग से अपनी मांग को मनवाने को कोशिश कर गाँधी वादी विचार धारा को बढ़ावा देगी!इस शांति पूर्ण विचार धारा को वर्तमान सरकार जनहितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार व स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. बाबा की सरकार एक सार्थक निर्णय लेकर वर्तमान ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको का 2200ग्रेड पे से वेतन विसंगति दूर कर 2800ग्रेड पे देकर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको की मांग को पूर्ण करने की संघ आशा करती है, इसी तर्ज पर संघ बस्तर संभागीय महासम्मेलन करने का निर्णय लेकर गाँधी वादी विचार धारा में चलने का निर्णय लिया और महा सम्मलेन करने निर्णय का लिया!

यह जानकारी मिडिया प्रभारी संत कुमार नाग ने दी!

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल हरदीबाजार ने चलाया स्वच्छता अभियान, अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण

कोरबा । भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ अंबेडकर चौक, हरदीबाजार...

CHHATTISGARH NEWS

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल हरदीबाजार ने चलाया स्वच्छता अभियान, अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण

कोरबा । भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ अंबेडकर चौक, हरदीबाजार...

RAIGARH NEWS

88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई...

थाने में बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, मामले में आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम रायगढ़ को भेजा प्रतिवेदनमाता-पिता...