वेतन विलम्ब ,स्कूल सफाई कर्मचारी सैकड़ों के संख्या में पहुंचे बीईओ कार्यालय बरमकेला..

spot_img

वेतन विलम्ब ,स्कूल सफाई कर्मचारी सैकड़ों के संख्या में पहुंचे बीईओ कार्यालय बरमकेला

बरमकेला:- बहुत ही कम मानदेय वाला स्कूल सफाई कर्मचारी जो कि महिने के सिर्फ 2500 ₹(दो हजार पांच सौ रू) मानदेय भुगतान किया जाता है, जो कि स्कूल खुलने के पूर्व स्कूल की साफ सफाई स्कूल परिसर की साफ सफाई पानी का व्यवस्था करना आदि बच्चों के उत्तम भविष्य के लिए बहुत से कार्य ईमानदारी पूर्वक कर रहे हैं।
आप को बता दें कि शासकीय स्कूलों में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारियों का वेतन हमेशा से ही विलंब रहता है, बीईओ कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी तारिख पे तारिख देते रहते है, जिसके वजह से कम मानदेय वाले स्कूल सफाई कर्मचारियों को बहुत ही ज्यादा आर्थिक स्थितियों का सामना करना पड़ता है।
आज दिनांक 30/06/2023 को वेतन विलम्ब को लेकर सैकड़ों की संख्या में बीईओ कार्यालय बरमकेला पहुंचे और अपनी वेतन को जल्द से जल्द भुगतान करने को बोला गया, बीईओ कार्यालय के शंकर बाबु द्वारा बोला गया है कि 10 जुलाई तक वेतन भूगतान करवाने का आश्वासन दिया है।

जल्द ही वेतन भुगतान नहीं हुआ तो रैली निकालकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ध्रुव यादव का कहना है कि बरमकेला बीईओ कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी द्वारा बहुत ही लापरवाही करते हैं और हमेशा स्कूल सफाई कर्मचारियों का वेतन विलम्ब में ही भुगतान करते हैं, जल्द ही वेतन भुगतान नहीं हुआ तो रैली निकालकर निकालकर धरना प्रदर्शन करने की चेतवनी दिया गया है।
बहुत ही कम मानदेय वाले कर्मचारी का न कोई दोष न कोई गलती फिर भी हमेशा वेतन में विलम्ब यह जांच का विषय है आखिरकार इन कर्मचारियों के साथ अन्याय क्यों ?
यहां उपस्थित स्कूल सफाई कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष ध्रुव यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष नित्यानंद बरेट, सचिव पालेश्वरनंद, मिडिया प्रभारी, विजय राणा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष घनश्याम नायक ब्लॉक संयोजक कैलाश सेट, ब्लॉक प्रवक्ता शेरसिंह कार्यकारणी सदस्य श्याम सुंदर निराला, किशोर चौहान, बुद्धदेव, नित्यानंद यादव, विमल चौहान आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बस स्टैंड हरदीबाजार के दुर्गा पंडाल में कल सजेगी रंगोली की छटा, सुबह 11 बजे से प्रतियोगिता

हरदीबाजार - नवरात्र के पावन पर्व पर दुर्गा पंडाल बस स्टैंड हरदीबाजार में मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का...

CHHATTISGARH NEWS

बस स्टैंड हरदीबाजार के दुर्गा पंडाल में कल सजेगी रंगोली की छटा, सुबह 11 बजे से प्रतियोगिता

हरदीबाजार - नवरात्र के पावन पर्व पर दुर्गा पंडाल बस स्टैंड हरदीबाजार में मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का...

RAIGARH NEWS

88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई...

थाने में बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, मामले में आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम रायगढ़ को भेजा प्रतिवेदनमाता-पिता...