spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूंगा में छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन अधिकारी कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न…..

लैलूंगा में छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन अधिकारी कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न
लैलूंगा छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन अधिकारी कर्मचारी संघ की बैठक की गई जिसमें छ ग फेडरेशन के
आह्वान पर आगामी 29 जून 2022 को प्रदेश स्तर में एक दिवसीय हड़ताल पर जाने के लिए विभिन्न संगठन संगठनों के ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।तथा आज की बैठक में सर्वसम्मति से फेडरेशन संघ शाखा लैलूंगा कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया विवरण संयोजक बने श्री अवधेश कुमार पटेल सहसंयोजक श्री प्रशांत शर्मा ,सचिव पंकज पटनायक सत्यप्रकाश बेहरा ,कोषाध्यक्ष टीका राम नायक, एम साव,महासचिव श्रीमती रोज इक्का ,अरविंद राजपूत उपाध्यक्ष सुमन साय, भुनेश्वर चंद्रा ,नंदकुमार साय ,संरक्षक प्रदीप साहू ,जे आर चलकर, भोग लाल पटेल को सर्वसम्मति से बनाया गया तथा बैठक में फेडरेशन के द्वारा 2 सूत्रीय मांग केंद्र के समान देय तिथि से 34% महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुसार 7% गृह भाड़ा भत्ता की पूर्ति की मांग हेतु 29 जून 2022 को प्रदेश व्यापी एक दिवसी हड़ताल आयोजित की जाएगी जिसमें तहसील लैलूंगा के अंतर्गत समस्त कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित होंगे ।बैठक में फेडरेशन के द्वारा तहसील प्रभारी श्री धर्मेंद्र बैस महासचिव फेडरेशन और श्रीकांत पांडे जिलाध्यक्ष करारोपण अधिकारी संघ की अध्यक्षता में आगामी 29 जून की रूपरेखा तय की गई जिसमें प्रांत के निर्णय अनुसार सभी कार्यालय बंद करा कर समस्त सदस्य उपस्थित होकर लैलूंगा शहर में फेडरेशन के बैनर तले रैली आयोजित करेंगे इसके साथ ही अनुविभागीय अधिकारी लैलूंगा को ज्ञापन देंगे। बैठक में उपस्थित रहे श्री प्रशांत शर्मा लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, श्री सत्य प्रकाश बेरा छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षा संघ ,डॉ एस के विश्वास छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ श्री पुष्कर पैकरा छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा संघ, बीएल बैरागी छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक संघ,श्री नंद कुमार साय छत्तीसगढ़ अज जा शासकीय सेवक विकास संघ, परमानंद बंजारे तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, श्री भुनेश्वर चंद्रा छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक संघ, श्री प्रदीप साहू पेंशनर संघ, श्री कमला टोप्पो छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा ,श्री अरविंद राजपूत प्रदेश स्तरीय तृतीय कर्मचारी संघ ,इन सभी संगठनो की गरिमामय उपस्थिति रही तथा 29 जून 2022 को सामूहिक अवकाश लेकर रैली में भाग लेंगे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई

सुकमा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में जारी है,...
Latest
सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग