spot_img
Thursday, February 19, 2026
Thursday, February 19, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

मतदान का काउंटडाउन शुरू : रायगढ़ में चुनाव प्रभावित वस्तुओं की निगरानी के लिए चप्पे चप्पे पर जिला पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात…..

मतदान का काउंटडाउन शुरू : रायगढ़ में चुनाव प्रभावित वस्तुओं की निगरानी के लिए चप्पे चप्पे पर जिला पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात…..

अंतर जिला और अंतर र्राज्यीय चेक पोस्ट पर भी पुलिस ने की जांच सख्त, सघन जांच के बाद ही जिले में प्रवेश कर पाएंगे वाहन….

जिले में प्रवेश के अंदरुनी रास्तों पर भी पुलिस की नजर, शांति और शुचिता के साथ चुनाव निपटाने प्रशासन व पुलिस तैयार…. *रायगढ़* । जिले में विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में मतदान को 3 दिन शेष रह गये हैं । जिसे लेकर प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार में पूरा जोर-शोर लगा रहे हैं । प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ता आचार संहिता का उल्लंघन कर मतदाओं को प्रभावित ना करें । इसे लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर जिला पुलिस ने अंतर जिला और अंतर र्राज्यीय चेक पोस्ट की निगरानी और कड़ी कर दी गई है । स्थैतिक निगरानी दल (SST Team) और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों द्वारा वाहनों की सघन जांच पड़ताल की जा रही है, जिले में प्रवेश के अंदरूनी मार्गों पर भी पुलिस के जवान पेट्रोलिंग कर निगाह रखे हुए हैं । चुनाव के लिए जिले में 27 कंपनी अर्द्ध सैनिक बलों की आ चुकी है जिन्हें विभिन्न थानाक्षेत्र में रूकवाया गया है । जिले में उपलब्ध अर्द्ध सैनिक बलों के साथ सभी थानाक्षेत्रों में स्थानीय पुलिस बल एरिया डोमिनेंस के साथ जांच का दायरा बढ़ाया गया है । प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च कर पुलिस बल सभी प्रकार की गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है । किसी भी प्रकार के व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परमेश्वर सोनी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परमेश्वर सोनी गिरफ्तारगांजा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी को...
Latest
ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परम... पिता ने की अपने ही बेटी की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन पर राजनीतिक दलों की बैठक 21 फरवरी को
मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा उपलब्ध राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

रायगढ़ में 14 परीक्षा केंद्रों प...
जिले में 01 मार्च से लगेगा समाधान शिविर, जन समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें थाना प्रभारी....एसएसपी शशि म... डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर साइबर ठगों ने विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त परिवेक्षक ... रूडुकेला माध्यमिक  विद्यालय में बच्चों से भरवाया जा रहा स्कूल का पानी जिम्म... ट्रक से बैटरी चोरी का खुलासा — जूटमिल पुलिस ने 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोर...