राम सप्ताह के चौथे दिन भक्तिमय हुआ खरसिया, बच्चों की भक्ति ने जीता SSP शशिमोहन सिंह का दिल

spot_img

खरसिया। नगर में चल रहे राम सप्ताह के चौथे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। सियाराम सखा मंडल के आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और श्रद्धालु शामिल हुए। बच्चों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजनों की प्रस्तुतियों के साथ ‘सीता-सीता, राम-राम’ का जाप करते हुए मंदिर की परिक्रमा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह शामिल हुए। आयोजन समिति और बच्चों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।

अपने संबोधन में SSP शशिमोहन सिंह ने बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों से जोड़ने वाले अभिभावकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं की इस तरह की सहभागिता देखकर उन्हें विशेष अनुभव हो रहा है। उन्होंने सियाराम सखा मंडल से जुड़े युवाओं के प्रयासों की भी प्रशंसा की और कहा कि युवा पीढ़ी द्वारा सनातन परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में SSP ने हनुमान चालीसा से जुड़ी आस्था और उसके प्रभाव का उल्लेख करते हुए कैप्टन स्मिथ का उदाहरण भी दिया। राम सप्ताह के दौरान बच्चों की बड़ी भागीदारी आयोजन का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

8 अक्टूबर को होगा राम सप्ताह का समापन

राम सप्ताह का समापन समारोह 8 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। समापन अवसर पर बच्चे भगवान के विभिन्न स्वरूपों में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार सभी प्रतिभागी बच्चों को समान रूप से पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय जैसी श्रेणियों का विभाजन नहीं रखा गया है।

पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए। SDOP सतीश भार्गव और TI त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना खरसिया की टीम ने आयोजन स्थल और आसपास सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

मंदिर परिसर के आसपास बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए झूले, खान-पान तथा अन्य सामग्री की दुकानें भी लगाई गईं। इससे धार्मिक आयोजन के साथ परिसर में मेले जैसा माहौल भी नजर आया।

6 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता कार्यक्रम

राम सप्ताह के आयोजन क्रम में 6 अक्टूबर को अग्रसेन चौक पर सड़क सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के IG रामगोपाल गर्ग शामिल होंगे। इस दौरान जागरूकता शपथ, हेलमेट वितरण और खरसिया के लिए डिजिटल स्टॉपर का उद्घाटन किया जाएगा।

इसके बाद अग्रसेन चौक से हनुमान मंदिर गंज बाजार तक जागरूकता बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली के बाद मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Supreme Court Hearing: CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, निलंबन से लेकर चुनावी फैसलों पर उठे सवाल

तीन जजों की पीठ करेगी याचिकाओं पर सुनवाई नई दिल्ली। चुनाव आयोग के कामकाज और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के अधिकारों के इस्तेमाल...

CHHATTISGARH NEWS

Supreme Court Hearing: CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, निलंबन से लेकर चुनावी फैसलों पर उठे सवाल

तीन जजों की पीठ करेगी याचिकाओं पर सुनवाई नई दिल्ली। चुनाव आयोग के कामकाज और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के अधिकारों के इस्तेमाल...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद

शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ातमनार...