15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!

बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

spot_img


04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़



लैलूंगा/रायगढ़। बाकारूमा-लैलूंगा मार्ग पर राजपुर बाजार के पास 1200 एमएम HPC निर्माण कार्य के चलते आगामी दिनों में भारी वाहनों के आवागमन में बड़ा बदलाव किया गया है। निर्माण के दौरान करीब 0.605 किलोमीटर हिस्से में आवागमन प्रभावित अथवा अवरुद्ध होने की संभावना को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी लैलूंगा ने लोकहित में भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है।

जारी आदेश के मुताबिक 04 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक यह मार्ग परिवर्तन प्रभावी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन और वाहनों को परेशानी न हो तथा भारी वाहनों का आवागमन सुचारू बना रहे, इसलिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को भेजा जाएगा।

इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन

1. रायगढ़ से पत्थलगांव जाने वाले भारी वाहन:
रायगढ़ → घरघोड़ा → लैलूंगा होकर पत्थलगांव जाने वाले भारी वाहनों को घरघोड़ा के पहले बाईपास से धरमजयगढ़ होते हुए पत्थलगांव की ओर भेजा जाएगा।

2. बाकारूमा से रायगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहन:
बाकारूमा → लैलूंगा → घरघोड़ा → रायगढ़ जाने वाले भारी वाहनों के लिए बाकारूमा चौक से धरमजयगढ़ होते हुए घरघोड़ा-रायगढ़ का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

3. कुनकुरी-कोतबा से पत्थलगांव जाने वाले भारी वाहन:
कुनकुरी/कोतबा से लैलूंगा होते हुए पत्थलगांव जाने वाले भारी वाहनों को सुरंगपानी → बहामा → लुडेग होते हुए पत्थलगांव की ओर भेजा जाएगा।

कलेक्टर की अनुमति के बाद लागू हुआ डायवर्जन

प्रशासन के अनुसार उक्त मार्ग परिवर्तन के लिए कलेक्टर रायगढ़ से अनुमति प्राप्त की जा चुकी है। अब निर्माण अवधि में संबंधित वाहन चालकों एवं परिवहनकर्ताओं को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों को आदेश की जानकारी देते हुए निर्धारित अवधि में मार्ग परिवर्तन का पालन करने की अपील की है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सामान्य यातायात व्यवस्था बहाल किए जाने की संभावना है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हॉस्टल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! आधी रात को बच्चे बाहर कैसे निकले?

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुजाता शर्मा ने जताई नाराजगी, अधीक्षक और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांगजशपुर /पथलगाव। हॉस्टल में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा...

CHHATTISGARH NEWS

हॉस्टल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! आधी रात को बच्चे बाहर कैसे निकले?

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुजाता शर्मा ने जताई नाराजगी, अधीक्षक और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांगजशपुर /पथलगाव। हॉस्टल में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा...

RAIGARH NEWS

साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा—“हमारे युवा साइबर जागरूक बनें, साइबर एम्बेसडर की भूमिका निभाएं और स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी साइबर...